फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथी शादी करने वाले हैं पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक? सानिया के एक्स हसबैंड का इस एक्ट्रेस से जुड़ा नाम

Wed, 25 Feb 2026 09:15 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shoaib Malik Fourth Marriage Rumours: पाकिस्तान की क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक एक बार फिर शादी को लेकर सुर्खियो में हैं। उनकी चौथी शादी की अफवाह है।
विज्ञापन
क्या चौथी शादी करने वाले हैं शोएब मलिक? - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर और भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के एक्स हसबैंड शोएब मलिक की शादी की अफवाहों ने जोर पकड़ा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि वे एक बार फिर शादी करने वाले हैं। बता दें कि शोएब की तीन शादी पहले हो चुकी हैं। अब ऐसा कहा जा रहा है कि वे चौथी शादी करने वाले हैं। 

विज्ञापन

पाकिस्तानी एक्ट्रेस से जोड़ा जा रहा नाम 
शोएब मलिक का नाम पाकिस्तानी अदाकारा वनीजा सत्तार के साथ जोड़ा जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि शोएब 27 फरवरी को वनीजा के साथ शादी कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स पर यकीन करें तो यह शोएब की चौथी शादी होगी। हालांकि, शोएब या वनीजा दोनों की तरफ से इसे लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

लाइबा खान के साथ भी जोड़ा गया नाम, लेकिन
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में शोएब की शादी की अफवाहें वनीजा सत्तार के साथ चल रही हैं। वहीं, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में उनका नाम पाकिस्तानी एक्ट्रेस लाइबा खान के साथ जोड़ा जा रहा है। हालांकि, लाइबा खान के साथ शोएब की शादी की खबर झूठी है। लाइबा की शादी खुद 2026 में हुई है। लाइबा ने जवाद के साथ मदीना में शादी की और अपनी शादी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं। 

'लव एंड वॉर' की रिलीज में होगी देरी? जानिए संजय लीला भंसाली की पीरियड ड्रामा फिल्म के साथ ऐसा क्या हुआ
विज्ञापन

शोएब मलिक की निजी जिंदगी
शोएब मलिक की निजी जिंदगी की बात करें तो उनकी पहली शादी आयशा सिद्दकी से हुई थी। आयशा से तलाक लेने के बाद शोएब ने अप्रैल 2010 में भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के साथ निकाह किया था। दोनों ने 13 साल के रिश्ते को खत्म कर 2024 में अलग होने का फैसला किया। सानिया से तलाक के बाद शोएब ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से निकाह किया। अब अचानक उनकी चौथी शादी की खबरों ने जोर पकड़ा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें