फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'लव एंड वॉर' की रिलीज में होगी देरी? जानिए संजय लीला भंसाली की पीरियड ड्रामा फिल्म के साथ ऐसा क्या हुआ

Wed, 25 Feb 2026 08:01 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Love & War Release Date: संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विक्की कौशल एक साथ नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग चल रही है, लेकिन कई शूटिंग शेड्यूल बीत जाने के बाद भी फिल्म अभी तक पूरी नहीं हुई है। तो आखिर संजय की इस महत्वाकांक्षी फिल्म में क्या गड़बड़ हो रही है?
विज्ञापन
'लव एंड वॉर' - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संजय लीला भंसाली जब कोई फिल्म बनाते हैं, तो फैंस बहुत बड़ी-भव्य चीजें, शानदार सेट, बड़ी कहानी और कमाल की क्रिएटिविटी की उम्मीद करते हैं। उनकी फिल्में हमेशा आंखों को सुकून देने वाली और भव्य होती हैं। लेकिन उनकी नई फिल्म 'लव एंड वॉर' अटकी हुई नजर आ रही है। जानिए क्या है वजह?
विज्ञापन

शूटिंग की वजह से रिलीज में होगी देरी
वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, पहले प्लान था कि फिल्म की शूटिंग सिर्फ 120 दिनों में पूरी हो जाएगी। लेकिन अब तक 175 दिन हो चुके हैं और अभी भी काम बाकी है। तीन बड़े गाने और एक महत्वपूर्ण सीन अभी बाकी हैं। इसके लिए और कम से कम 50 दिन लगेंगे। संजय लीला भंसाली हर फ्रेम को बहुत बारीकी से बनाते हैं और भव्यता में कोई कसर नहीं छोड़ते। यही उनकी खासियत है, लेकिन इसी वजह से देरी भी हो रही है। खासकर युद्ध के सीन बहुत बड़े और मुश्किल हैं, इसलिए समय ज्यादा लग रहा है।

बजट को लेकर परेशानी
शुरुआत में फिल्म का बजट 350 करोड़ रुपये था। अब यह बढ़कर लगभग 425 करोड़ रुपये हो गया है। जानकारी के अनुसार यह रकम सिर्फ प्रोडक्शन की है। रिपोर्ट्स के अनुसार, रणबीर, विक्की और आलिया ने पहले पैसे लेने की बजाय फिल्म के प्रॉफिट में हिस्सा लेने का फैसला किया है। यानी उनकी कमाई फिल्म की कमाई पर निर्भर करेगी।
विज्ञापन

कब हो सकती है रिलीज
फिल्म 'लव एंड वॉर' की शूटिंग अभी भी पूरी नहीं हुई है। रिलीज की तारीख 2026 के आखिर या 2027 की शुरुआत में बताई जा रही है। यह फिल्म लव ट्रायंगल पर आधारित हो सकती है। तो वहीं कुछ लोग इसे पुरानी फिल्म 'संगम' से जोड़ रहे हैं, लेकिन भंसाली ने इससे इनकार किया है। फिल्म 'लव एंड वॉर' में रणबीर कपूर, विक्की कौशल और आलिया भट्ट नजर आएंगे। यह एक रोमांटिक पीरियड ड्रामा फिल्म है, जिसमें युद्ध के समय की प्रेम कहानी दिखाई जाएगी।

यह भी पढ़ें: अली गोनी ने बच्चों संग मनाया जन्मदिन, गर्लफ्रेंड जैस्मिन भसीन भी दिखीं साथ; लिखा- 'भैया फिर से कब मिलने...'..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें