बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण सिल्वर स्क्रीन पर टेनिस स्टार सानिया मिर्जा का किरदार निभाती नजर आ सकती हैं। टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा ने यह बात कही है।
सानिया ने कहा है कि वह अपने निजी जीवन को किसी से बांटना नहीं चाहती फिर भी फिल्मों के आये प्रस्ताव पर सोच रहीं हैं। इसी दौरान उन्होंने कहा कि केवल दीपिका पादुकोण ही हैं जो उनके इस किरदार के लिए परफेक्ट हैं। सानिया ने कहा कि दीपिका चूकिं स्पोर्टस परसन रह चुकी हैं इसलिए उनके अंदर यह काबिलियत है।
बॉलीवुड में इन दिनों खिलाड़ियों के जीवन पर बनी फिल्मों का ट्रेंड चल रहा है। भाग मिल्खा भाग और मेरीकॉम के जीवन पर बनी फिल्में काफी पसंद की गयी। वहीं मेजर ध्यानचंद, अजहर, महेन्द्र सिंह धोनी, सचिन तेंदुलकर व दारा सिंह पर फिल्में बनाये जानी की घोषणाएं हो चुकी हैं।