फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान जुटे संगीता का कैरियर संवारने में

Wed, 03 Apr 2013 05:06 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी दरियादिली के लिए मशहूर सलमान खान अब अपनी एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी पर अपनी दरियादिली दिखा रहे हैं। सलमान इन दिनों संगीता का कैरियर संवारने में जुट गए हैं।
विज्ञापन


एक अरसे से लाइट कैमरा और एक्शन से दूर संगीता बिजलानी जल्द ही एक टेलीविजन शो में बतौर जज नजर आ सकती हैं।

संगीता बिजलानी की इस वापसी में सलमान का योगदान बताया जा रहा है। सलमान की वजह से ही संगीता की इस डांस रियैलिटी शो में बतौर जज एंट्री हुई है।

सिर्फ यही नहीं सलमान ने संगीता को अपना जिम भी इस्तेमाल करने की छूट दे रखी है और उनके लिए खासतौर पर एक विशेष वर्कआउट भी डिजाइन किया है ताकि परदे पर वे आकर्षक नजर आ सकें।

निर्माता, निर्देशकों और टीवी चैनलों से भी यह बात साफ कर दी गयी है कि अगर वे संगीता के साथ कोई अनुबंध करना चाहते हैं तो वे सलमान के मैनेजर से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक समय सलमान की गर्लफ्रेंड रह चुकी संगीता ब्रेकअप के बाद भी हमेशा खान परिवार और सलमान से जुड़ी रही हैं।

अपने क्रिकेटर और सांसद पति मोहम्मद अजरूद्दीन से रिश्तों में चल रही अनबन की वजह से संगीता ने एक बार फिर से ग्लैमर वर्ल्ड की ओर रुख किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें