फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय अकादेमी संगीत नाटक अकादेमी अब मोबाइल ऐप पर

Mon, 09 May 2016 07:27 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
संगीत, नृत्य और नाटक की राष्ट्रीय अकादेमी संगीत नाटक अकादेमी अब मोबाइल ऐप पर मौजूद है। शनिवार को पद्मविभूषण से सम्मानित शास्त्रीय गायिका गिरिजा देवी और संगीत नाटक अकादेमी के चेयरमैन शेखर शेन और सचिव श्रीमती हेलेन आचार्य ने कमानी ऑडिटोरियम में मोबाइल ऐप लॉन्च किया।
विज्ञापन


इस मौके पर कई जाने माने कलाकारों की सीडी भी रिलीज की गई। इस ऐप के जरिए कला प्रेमियों को अब संगीत नाटक अकादेमी के सभी आगामी कार्यक्रमों की जानकारी फोन पर मिल सकेगी। इसके अलावा अगर कला प्रेमी चाहें तो मोबाइल पर इन कार्यक्रमों का लाइव वेबकास्ट भी दुनिया के किसी भी कोने में देख सकते हैं।

मोबाइल ऐप में संगीत नाटक अकादेमी के सभी रत्न सदस्यों और पुरस्कृत कलाकारों की जानकारी भी होगी। इस मौके पर अकादेमी के चेयरमैन शेखर सेन ने कहाकि आज संगीत समाज की सबसे बड़ी जरूरत बन गया है। उन्होंने कहाकि जिन देशों में कला संस्कृति और संगीत है वहां अपराध कम होता है। फिलहाल ये ऐप सभी ‘एनड्रॉयड’ फोन पर उपलब्ध है, जिसे गूगल के प्लेस्टोर में जाकर डाउनलोड किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें