फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुपचुप शादी की बात पर मल्लिका शेरावत ने तोड़ी चुप्पी

Mon, 09 May 2016 01:48 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लिका शेरावत ने अपनी शादी की खबर को झूठा कहते हुए इस तरह की अफवाहों को रोकने की बात कही है। मल्लिका पिछले कुछ समय से फ्रेंच ब्वॉयफ्रेंड साइरिल ऑक्सेनफैंस के साथ डेट कर रही हैं। वो ब्वॉयफ्रेंड के साथ अपनी तस्वीरें भी सोशल साइट्स पर शेयर करती रही हैं। उन्होंने इस बात को कभी नहीं छुपाया कि वो रिलेशनशिप में हैं।
विज्ञापन


हाल ही में कुछ न्यूज वेबसाइट्स पर ये खबर आई कि मल्लिका ने पेरिस में शादी कर ली है। कहा गया कि ब्वॉयफ्रेंड ने उनको एक लग्जरी कार गिफ्ट करके प्रपोज किया और उन्होंने झट से शादी कर ली। बताया गया कि मल्लिका के भाई और पिता ने उनकी शादी की पुष्टि की है।

मल्लिका तक ये खबर पहुंची तो वो भड़क गईं। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि ये सब झूठ है और इस तरह की अफवाहें नहीं फैलाई जाएं। मैं शादी करूंगी तो सबको बताऊंगी। उन्होंने कहा कि वो कान्स फिल्म समारोह में जाने की तैयारी कर रही हैं और ये सब बकवास खबरे हैं। देखिए मल्लिका के ट्वीट्स...
विज्ञापन

  STOP spreading rumors. It's NOT true! The day I get married , you all will be invited :)  https://t.co/kNiyf9NXE3 — Mallika Sherawat (@mallikasherawat) May 8, 2016

  It's NOT TRUE. Please don't spread rumors. I am on my way to Cannes with  my film Time Raiders:)  https://t.co/GwhNpxywRz — Mallika Sherawat (@mallikasherawat) May 8, 2016
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें