फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sandeep Reddy Vanga: 'सैयारा' को लेकर उत्साहित संदीप रेड्डी, बोले- 'पहले दिन इसे देखने का बेकरारी से इंतजार'

Thu, 10 Jul 2025 12:17 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sandeep Reddy Vanga On Saiyaara Movie: मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म 'सैयारा' रिलीज होने वाली है। इससे पहले निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने फिल्म की तारीफ में पोस्ट शेयर कर टीम को बधाई दी है।
विज्ञापन
सैयारा फिल्म, संदीप रेड्डी वांगा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'सैयारा' इसी महीने रिलीज को तैयार है। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी और मोहित सूरी निर्देशित इस फिल्म से दो नए सितारे इंडस्ट्री को मिलने वाले हैं। चंकी पांडे के भतीजे अहान पांडे और अनीत पड्ढा उनके अपोजिट नजर आएंगी। फिल्म की रिलीज से पहले संदीप रेड्डी वांगा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन

संदीप रेड्डी बोले- 'फिल्म देखने के लिए बेकरार'
संदीप रेड्डी वांगा ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर फिल्म 'सैयारा' का ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा है, 'पूरी तरह से रोमांस और ड्रामा पर केंद्रित एक हिंदी हार्टलैंड की लव स्टोरी देखने को मिल रही है। इसे पहले दिन देखने का बेसब्री से इंतजार है। नए कलाकारों को शुभकामनाएं। यह पूरी तरह से मोहित सूरी का जादू है'। 
 

कब रिलीज होगी फिल्म?
हाल ही में फिल्म 'सैयारा' का ट्रेलर जारी किया गया, जिसे दर्शकों से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। यह लव स्टोरी फिल्म है। ट्रेलर में रोमांस, म्यूजिक और इमोशंस से भरी कहानी में एक कपल को दिखाया गया है, जो एक-दूसरे से प्यार तो बेशुमार करते हैं, लेकिन हालात उन्हें दूर कर देते हैं। बता दें कि यह फिल्म 18 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 

Dia Mirza: 'रहना है तेरे दिल में' गाने की ट्यून सुन नॉस्टैल्जिक हुईं दीया, बोलीं- 'इस प्यार के लिए आभारी हूं'
विज्ञापन

नेटिजन्स ने मांगा 'स्पिरिट' पर अपडेट
रणबीर कपूर अभिनीत 'एनिमल' फेम डायरेक्टर संदीप रेड्डी वंगा के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी आगामी फिल्म है 'स्पिरिट'। इसमें एक्टर प्रभास लीड रोल में नजर आएंगे। इसके अलावा तृप्ति डिमरी भी फिल्म का हिस्सा हैं। संदीप रेड्डी वांगा के पोस्ट पर नेटिजन्स रिएक्ट कर रहे हैं और लिख रहे हैं, 'इस फिल्म को हम भी देखेंगे। लेकिन, हमें 'स्पिरिट' का बेसब्री से इंतजार है। एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'अन्ना 'स्पिरिट' पर अपडेट दो'।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें