आदित्य धर ने संदीप रेड्डी वांगा को कहा शुक्रिया
संदीप रेड्डी वांगा की तारीफ पर आदित्य धर ने रिप्लाई दिया है। वह रिप्लाई में लिखते हैं, ‘मेरे प्यारे संदीप, मुझे सच में तुम्हारा अंदाज बहुत पसंद है। तुम अपनी बात पर डटे रहते हो। जरूरत होती है, तो उसका जवाब भी देते हो। मैं सच में इस बात का बहुत सम्मान करता हूं। मैंने हमेशा इस बात की तारीफ की है कि तुम बिना किसी शक या शोर-शराबे के अपने सिनेमा को सपोर्ट करते हो। इस तरह का पक्का इरादा हम सभी को होना चाहिए।’
आदित्य आगे लिखते हैं, ‘लेजेंड प्रभास सर को मेरा प्यार देना। बहुत सारा प्यार और फिल्म 'स्पिरिट' के लिए शुभकामनाएं। मैं सच में इसका बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। और अगर कभी भी मैं तुम्हारे लिए कुछ कर सकूं, तो मैं सच में एक भाई की मदद करना चाहूंगा। एक बार फिर से शुक्रिया।’
बता दें कि गुरुवार को सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हुईं जिसमें संदीप रेड्डी वांगा और प्रभास फिल्म ‘धुरंधर 2’ देख रहे थे। इसके बाद ही संदीप ने सोशल मीडिया पर इस फिल्म की तारीफ की है।
धुरंधर 2 में रणवीर सिंह
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
'धुरंधर 2' ने की छप्परफाड़ कमाई
फिल्म 'धुरंधर 2' को रिलीज हुए 22 दिन हो चुके हैं। इस फिल्म ने अब तक भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल 1,045.46 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। वहीं फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने वर्ल्डवाइड 1,653 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म अब भी दर्शकों को पसंद आ रही है।