फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 दिनों में वर्ल्डवाइड 1650 करोड़ रुपए के पार हुई ‘धुरंधर 2’, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक हुआ कुल इतना कलेक्शन

Thu, 09 Apr 2026 08:01 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dhurandhar 2 Box Office Collection: ‘धुरंधर 2’ लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है और लोगों को 22 दिनों बाद भी सिनेमाघर की ओर खींच रही है। जानते हैं अब 22वें दिन कैसा रहा ‘धुरंधर 2’ का हाल…
विज्ञापन
धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर 22 दिन पूरे कर चुकी है। अब तीसरे सप्ताह में भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छे नंबर हासिल कर रही है और कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है। यही कारण है कि ‘धुरंधर 2’ दुनिया भर की टॉप-10 फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है। जानते हैं अब 22वें दिन कितनी हुई ‘धुरंधर 2’ की कमाई?

विज्ञापन

फिल्म 'धुरंधर 2' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

22वें दिन की कमाई
‘धुरंधर 2’ के 22वें दिन की कमाई सामने आ गई है। सैकनिल्क के मुताबिक, खबर लिखे जाने तक ‘धुरंधर 2’ ने अपने 22वें दिन चौथे गुरुवार को 4.19 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। इसके साथ ही 22 दिनों में ‘धुरंधर 2’ का कुल कलेक्शन 1,045.46 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है।

धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

‘धुरंधर 2’ की कमाई

  • ‘धुरंधर 2’ पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है।
  • फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत 102.55 करोड़ रुपए के साथ की थी।
  • इसके बाद फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में ही 674.17 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया था।
  • इसके बाद अपने दूसरे हफ्ते में भी फिल्म ने दो सौ करोड़ रुपए से अधिक की कमाई करते हुए 263.65 करोड़ रुपए की कमाई की।
  • अब तीसरे हफ्ते में भी फिल्म अच्छे आंकड़े हासिल कर रही है। हालांकि, शनिवार-रविवार के बाद फिल्म के कलेक्शन में गिरावट आई है।
  • इस तरह से फिल्म का कुल कलेक्शन अब 22 दिनों में 1,045.46 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है।

धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

दुनिया भर की टॉप-10 फिल्मों में हुई शामिल
सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं बल्कि वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी ‘धुरंधर 2’ अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई 1650 करोड़ रुपए के पार पहुंच चुकी है। 22 दिनों में सैकनिल्क के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 16,57.86 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है। यही नहीं ‘धुरंधर 2’ दुनिया भर की टॉप-10 फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है।

विज्ञापन

धुरंधर 2 - फोटो : एक्स
आदित्य धर ने किया है निर्देशन
आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर 2’ फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म है। इसकी पहली फिल्म ‘धुरंधर’ पिछले साल 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब 19 मार्च को ‘धुरंधर 2’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दी है। इस स्पाई-थ्रिलर में रणवीर सिंह प्रमुख भूमिका में नजर आए हैं। उनके अलावा फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, राकेश बेदी, सारा अर्जुन और दानिश पंडोर भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें