फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदीप से शादी करने जा रही हैं करिश्मा कपूर

विज्ञापन
विज्ञापन
करिश्मा कपूर की फिल्मों में वापसी तो अब दूर की कौड़ी लगती है, लेकिन निजी जीवन में भी उनके सपने फिलहाल पूरे होते नहीं दिख रहे हैं। करिश्मा इन दिनों अपने उद्योगपति पति संजय कपूर से तलाक के मामले में उलझी हुई हैं। परंतु इस बीच कुछ ऐसी खबरें मीडिया में आ रही हैं, जिन्हें देखते हुए कहा जा रहा है कि करिश्मा को एक बार फिर से घर बसाने के मामले में थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन


कुछ महीनों पहले आई खबरों में कहा गया था कि करिश्मा पिछले कुछ समय से एक फर्मास्युटिकल कंपनी के सीईओ संदीप तोशनीवाला के काफी नजदीक हैं। संदीप भी अपनी पत्नी से तलाक ले रहे हैं और यदि सब कुछ सामान्य रहा तो संदीप तथा करिश्मा शादी कर सकते हैं।

इंतजार करना होगा तलाक का

बताया जाता है कि मुंबई के रहने वाले संदीप की शादी 2003 में एक दंत चिकित्सक आश्रिता से हुई थी। उनकी दो बेटियां क्रमशः आठ और पांच साल की हैं। चर्चा थी कि संदीप और आश्रिता के बीच तलाक होने पर संदीप-करिश्मा शादी कर सकते हैं।

परंतु ताजा खबरों के मुताबिक ऐसा आसानी से नहीं होगा क्योंकि संदीप--आश्रिता के बीच तलाक के बाद भत्तों को लेकर बात नहीं बन पा रही है। आश्रिता ने तलाक के कागजात पर हस्ताक्षर करने से इंकार कर दिया है। बताया जा रहा है आश्रिता ने दोनों बच्चियों के लिए दो-दो करोड़ और अपने लिए एक करोड़ रुपये की मांग संदीप के सामने रखी है।

उनके वकील का कहना है कि खराब वैवाहिक जीवन ने आश्रिता की मेडिकल प्रेक्टिस को बुरी तरह प्रभावित किया है। तलाक के बाद अकेली मां के रूप में उन्हें बच्चियों को देखना होगा। ऐसे में वह व्यवसाय पर ध्यान नहीं दे सकेंगी। अतः उनके द्वारा मांगी जा रही रकम वाजिब है। दूसरी तरफ संदीप के वकील ने अदालत से कहा है कि आश्रिता की बातें सही नहीं हैं और वह अच्छा कमा रही हैं। साथ ही संदीप बच्चियों का खर्च आश्रिता के साथ बांटने के लिए तैयार हैं। अतः मोटी रकम देना नहीं चाहते।
विज्ञापन

जल्द ही कर लेंगे शादी

सूत्रों का कहना है कि संदीप इस कानूनी लड़ाई में फंसने के बाद करिश्मा से जल्दी शादी कर सकेंगे, यह संभव नहीं दिखता। वैसे संदीप के वकील ने इस बात को भी गलत बताया है कि उनके मुवक्किल करिश्मा कपूर के साथ डेटिंग कर रहे हैं। उनका कहना है कि संदीप-करिश्मा सिर्फ दोस्त हैं।

उल्लेखनीय है कि कुछ समय पहले करिश्मा भी इन खबरों को बेकार बता चुकी हैं। 2003 में संजय कपूर से शादी के बाद उनकी दो संतानें हुई थीं। दोनों बच्चे करिश्मा के पास हैं और वह पति से अलग रहती हैं। बताया जाता है कि संजय भी दिल्ली की सोशलाइट प्रिया सचदेव (प्रसिद्ध होटल व्यवसायी विक्रम चटवाल की पूर्व पत्नी) के साथ 2011 से डेटिंग कर रहे हैं।

इन खबरों के करीब साल भर बाद से संदीप-करिश्मा की डेटिंग की खबरें आ रही थीं।वैसे सूत्रों का कहना है कि करिश्मा की जिंदगी में इतनी उठापटक से उनके करीबी दुखी हैं। उनका कहना है कि करिश्मा एक अच्छी इंसान हैं और अपनी जिंदगी में खुशियां पाने का उन्हें पूरा हक है। ऐसे में संदीप का तलाक की लड़ाई में लंबा उलझ जाना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें