फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान की ये हीरोइन एक हिट देकर बॉलीवुड से हुई गायब, अब इस तरह कमा रहीं दौलत और शोहरत

Sun, 13 Sep 2020 07:02 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सनम बेवफा - फोटो : फाइल फोटो
सलमान के साथ फिल्म 'सनम बेवफा' में काम करने वाली अभिनेत्री चांदनी तो आपको याद ही होगी। जीहां वही चांदनी जिसने साल 1991 में सलमान का दिल चुरा लिया था। चांदनी की ये पहली फिल्म थी और जबरदस्त हिट रही। लेकिन इस हिट का स्वाद वो अपने फिल्मी करियर में फिर कभी नहीं ले पाईं क्योंकि इसके बाद उनकी जो भी फिल्में आईं वो लगभग फ्लॉप ही रहीं।
विज्ञापन

2 of 5
चांदनी - फोटो : फाइल फोटो
चांदनी खुद को बॉलीवुड में स्थापित नहीं कर पाईं। इसकी वजह से चांदनी ने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया। चांदनी को आखिरी बार पर्दे पर 1996 में देखा गया था। ‘सनम बेवफा’ सहित चांदनी ने 1991 से 1996 तक कुल 10 फिल्मों में काम किया।
विज्ञापन

3 of 5
सनम बेवफा - फोटो : फाइल फोटो
चांदनी इस एक्ट्रेस का असली नाम नहीं था। फिल्मों में आने के बाद उन्होंने अपना नाम चांदनी रखा। पहले वह नवोदिता शर्मा के नाम से जानी जाती थीं। पहली ही फिल्म से स्क्रीन पर छा जाने वाली चांदनी आज बॉलीवुड में गुमनाम नाम बनकर रह गई हैं।

4 of 5
चांदनी - फोटो : फाइल फोटो
चलिए आपको बताते हैं फिल्मों और चकाचौंध से कोसों दूर चांदनी अब क्या करती हैं। चांदनी इंटरनेशनल लेवल पर भारत का नाम रोशन कर रही हैं। चांदनी ऑरलेंडो में एक डांस इंस्टीट्यूट चलाती हैं। डांस सिखाने के अलावा चांदनी इंटरनेशनल लेवल पर कई डांस शोज भी कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चांदनी अपने पति के साथ - फोटो : फाइल फोटो
चांदनी ऑरलेंडो में अपने पति सतीश शर्मा के साथ रहती हैं। फिल्मों में सिक्का न चलता देख उन्होंने 1994 में सतीश शर्मा से शादी कर ली। चांदनी की दो बेटियां हैं। करीना और करिश्मा। चादंनी मे अपने करियर में ऋषि कपूर, अनिल कपूर, अक्षय कुमार और अनुपम खेर जैसे सितारों के साथ काम किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें