फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लड़कियों के फेर में बुरे फंसे सलमान

Fri, 07 Feb 2014 08:22 AM IST
अमर उजाला मुंबई/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सलमान खान दो लड़कियों के फेर में पड़े हैं। अब वह किसे छो़ड़े और किसे अपनाएं?
विज्ञापन


क्या सलमान खान से क्या कोई नाराज हो सकता है? हो तो सकता है लेकिन खुल कर बोलने की हिम्मत नहीं जुटा सकता क्योंकि सब जानते हैं कि इस हीरो ने आज तक विवेक ओबेराय को माफ नहीं किया है। यह मामला है सना खान का।

वही सना जो किसी समय बिग बॉस के शो में सलमान की फेवरेट थीं और फिल्म ‘जय हो’ में रोल पाकर आसमान में उड़ी जा रही थी। अब सूत्र खबर लाए हैं कि सना सलमान खान से बुरी तरह से नाराज हैं। असल में सना से कहा गया था कि वह फिल्म की हीरोइन होंगी।
विज्ञापन


लेकिन फिल्म में डेजी शाह की एंट्री हो गई। वैसे तब भी सना को समझाया गया कि यहां उनका अहम किरदार होगा। वह पूरी फिल्म में मौजूद रहेंगी। जिन्होंने फिल्म देखी होगी वे जानते हैं कि ‘जय हो’ में सना का क्या हश्र हुआ।

सना के नजदीकियों की मानें तो वह इस वक्त नाराज होने के साथ बहुत दुखी भी हैं। उन्हें लग रहा है कि ‘जय हो’ में काम करना उनके जीवन की एक बड़ी भूल है क्योंकि फिल्म में इंटरवेल से पहले वह केवल एक सीन में नजर आती हैं।

जबकि कुल मिला कर उनका किरदार फिल्म में कोई असर ही नहीं छोड़ता। जबकि डेजी, जिन्हें दर्शकों ने बिल्कुल पसंद नहीं किया पूरी फिल्म में सलमान के साथ हैं।

बताया जा रहा है कि सलमान की बात सुनने के कारण सना को आर्थिक नुकसान भी हुआ क्योंकि इस फिल्म के कारण उन्होंने ‘झलक दिखला जा’ डांस शो भी छोड़ दिया था। अगर वह इस कर लेतीं तो उन्हें कम से कम पचास लाख रुपये मिलते।

सूत्रों के अनुसार सलमान ने सना से कहा था कि वह नहीं चाहते कि उनकी फिल्म की हीरोइन टीवी पर ज्यादा दिखे। लेकिन अब सना क्या कर रही हैं? उनके नजदीकी कहते हैं कि ‘जय हो’ से हुए नुकसान की परपाई के लिए वह नए प्रस्तावों का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन


वैसे बताया यह भी जा रहा है कि सलमान ने उन्हें ‘जय हो’ के बाद अपने प्रोडक्शन ही दूसरी फिल्म में हीरोइन बनाने का वादा किया था। क्या सलमान वह वादा निभाएंगे?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें