फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samwad 2025: ‘तेरी मिट्टी’ गाना लिखने से पहले मनोज मुंतशिर ने देखा था यह वीडियो, नए लेखकों को दी खास सलाह

Wed, 23 Apr 2025 07:00 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Samwad 2025: हाल ही में मनोज मुंतशिर ने अमर उजाला के पॉडकास्ट में कई चीजों पर खुलकर बात की। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा?
 
विज्ञापन
मनोज मु्ंतशिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंदी सिनेमा के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर ने हाल ही में अमर उजाला के पॉडकास्ट में अपनी लेखन यात्रा से लेकर अपनी निजी पसंद को लेकर खुलकर बात की। इस खास बातचीत में उन्होंने गीत लेखन की बारीकियों, अपने आदर्शों और युवा लेखकों के लिए खास सलाह भी दी।  

विज्ञापन

Raid 2: हनी सिंह का गाना ‘मनी मनी’ रिलीज, क्रूज पर हुआ ‘रेड-2’ का इवेंट; कंगना-आयशा समेत ये सेलेब्स भी नजर आए

'तेरी मिट्टी' के पीछे की ये है कहानी
मनोज ने कहा कि कवि और आम इंसान में सबसे बड़ा फर्क अभिव्यक्ति का होता है। कवि अपने दिल की बात कह देता है, जबकि आम आदमी उसे व्यक्त नहीं कर पाता। अपने सबसे मशहूर गाने 'तेरे मिट्टी' (केसरी, 2019) के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें वर्दीधारी लोग हमेशा से आकर्षित करते थे। जब करण जौहर और अनुराग सिंह ने उन्हें इस गाने के लिए बुलाया तो उन्हें फिल्म के दृश्य दिखाए गए। इन दृश्यों को देखकर उनके मन में सवाल उठा कि अगर कोई डिवाइस बता पाता कि बलिदान देने वाले सैनिक के मन में क्या चलता है, तो शायद वह यही बताता कि उन्हें वतन के लिए जान देने पर गर्व महसूस हो रहा है। यही भाव 'तेरे मिट्टी' का आधार बना।  
Shah Bano: शाह बानो केस पर 40 साल बाद बड़े पर्दे पर आएगी ऐतिहासिक कहानी, इमरान हाशमी और यामी गौतम आएंगे नजर

आनंद बक्शी की तारीफ में कही ये बात
मनोज ने दिग्गज गीतकार आनंद बक्शी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, “आनंद बक्शी के हर गाने को सुनकर लगता है कि काश मैंने इसे लिखा होता। मैं अपना पूरा करियर उनके एक-एक गाने के बदले दे सकता हूं। अगर वे आज मेरे दौर में लिख रहे होते तो मैं कब का लेखन छोड़ चुका होता।” उन्होंने कैफी आजमी के गाने 'होके मजबूर मुझे उसने भुलाया होगा' को भी अपनी पसंद बताया।  

युवा लेखकों को दी खास सलाह
युवा लेखकों को सलाह देते हुए मनोज ने कहा कि लेखन से पहले खूब पढ़ना जरूरी है। उन्होंने कहा, “2000 पन्ने पढ़ने के बाद ही दो पन्ने लिखने की कोशिश करें। इतना पढ़ने के बाद दो पन्ने अपने आप लिख जाएंगे।” उन्होंने जोर दिया कि गहरा अध्ययन ही लेखन को समृद्ध बनाता है।  
विज्ञापन

निजी पसंद के बारे में भी की खुलकर बात
निजी पसंद के बारे में बात करते हुए मनोज ने कहा कि उन्हें बिहारी व्यंजन बाटी-चोखा बेहद पसंद है। घूमने की बात पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वह लद्दाख जाना पसंद करेंगे। इस बातचीत में उन्होंने अमिताभ बच्चन औऱ मीना कुमारी को अपना पसंदीदा कलाकार बताया। रैपिड फायर राउंड में एक सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर उन्हें अभिनय का मौका मिला तो वह करीना कपूर खान के साथ फिल्म में काम करना चाहेंगे।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें