फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Royals: 'द रॉयल्स' ट्रेलर लॉन्च इवेंट में साक्षी तंवर का चंकी पांडे ने चूमा हाथ, वीडियो हुआ वायरल

Wed, 23 Apr 2025 12:51 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Chunky Panday Kisses Sakshi Tanwar: मुंबई में 'द रॉयल्स' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में चंकी पांडे ने शानदार एंट्री की। उन्होंने काले ब्लेजर में संगीत पर नाचते हुए साक्षी तंवर के हाथ चूमा। अब यह वीडियो फैंस के बीत सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
 
विज्ञापन
चंकी ने चूमा साक्षी का हाथ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'द रॉयल्स' के लॉन्च इवेंट के सभी कलाकार मौजूद रहे। लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां चंकी पांडे और साक्षी तंवर को मिली। दरअसल, 'द रॉयल्स' के लॉन्च इवेंट के दौरान चंकी ने बड़े ही रोमांटिक अंदाज में भरी महफिल में साक्षी तंवर का हाथ चूमा, जिसे वहां पर मौजूद सभी देखते रह गए। 
विज्ञापन

 

बेहद खास रहा 'द रॉयल्स' का लॉन्च इवेंट
ईशान खट्टर और भूमि पेडनेकर ने भी इस इवेंट में स्टेज पर शानदार डांस किया। 'द रॉयल्स' में ईशान एक पोलो खेलने वाले राजकुमार अविराज सिंह और भूमि एक महत्वाकांक्षी सीईओ सोफिया की भूमिका में हैं। कहानी में दोनों मिलकर एक पुरानी हवेली को शानदार B&B में बदलते हैं, जिससे रोमांस, हास्य और ड्रामा भरा तूफान खड़ा होता है। वहीं इवेंट के दौरान सीरीज के प्रमोशन के लिए चंकी और साक्षी ने छोटा एक्ट किया, जिसमें चंकी, साक्षी के हाथ के चूमते हैं।

'द रॉयल्स' को लेकर ईशान की राय
न्यूज 18 की एक खबर के मुताबिक, ईशान ने कहा, “यह शो मजेदार, रोमांटिक और शानदार है। अविराज का किरदार निराशाजनक लेकिन आकर्षक है। मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को यह पसंद आएगा।” 
 
विज्ञापन

कब रिलीज होगी 'द रॉयल्स'
प्रियंका घोष और नुपुर अस्थाना द्वारा निर्देशित 'द रॉयल्स' 9 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इसे प्रीतीश नंदी कम्युनिकेशंस ने बनाया है।

यह भी पढ़ें:
Alia Bhatt: आलिया के सौतेले भाई राहुल ने रणबीर को बताया महान पिता, बोले- कौन एनिमल, कौन कपूर? मुझे परवाह नहीं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें