फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samwad 2025: सनी लियोनी के साथ काम करने का कैसा रहा अनुभव? 'संवाद' में मिकी मेहता ने दिया मजेदार जवाब

Thu, 17 Apr 2025 11:44 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Amar Ujala Samwad 2025: संवाद के मंच पर हाल ही में डॉ मिकी मेहता नजर आए। इस दौरान उन्होंने प्रियंका चोपड़ा को लेकर एक दिलचस्प किस्सा साझा किया। आइए इस बारे में जानते हैं...
विज्ञापन
डॉ मिकी मेहता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला ने अपने प्रतिष्ठित वैचारिक मंच 'अमर उजाला संवाद' का आगाज हो चुका है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में इस कार्यक्रम की शानदार शुरुआत हुई। कला, मनोरंजन, शिक्षा, राजनीति, संस्कृति और समाज से जुड़े देश के नामी चेहरे, विचारक और विशेषज्ञ इस मंच पर एक साथ आए। इस बार स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देने के लिए मशहूर लाइफ और फिटनेस कोच मिकी मेहता भी शामिल हुए। उन्होंने आमिर खान से लेकर सनी लियोनी तक को फिटनेस के गुर सिखाए हैं। इस सत्र के दौरान उनके मजेदार किस्सों और अनुभवों ने दर्शकों का दिल जीत लिया।

विज्ञापन

Samwad 2025: हेल्थ गुरु मिकी मेहता ने किस एक्टर को कर दिया क्लास से बाहर? इस अभिनेता को ट्रेन करना रहा आसान

Trending Videos

मिकी मेहता ने अपने अंदाज से किया प्रभावित
अमर उजाला संवाद का यह मंच हर साल समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों को एक साथ लाता है। इस बार लखनऊ में आयोजित इस कार्यक्रम में फिटनेस, स्वास्थ्य और जीवनशैली जैसे विषयों पर गहरी चर्चा हुई। मिकी मेहता ने अपनी बातों से न केवल फिटनेस का महत्व बताया, बल्कि सितारों के साथ अपने अनुभवों को भी साझा किया। उनके हल्के-फुल्के अंदाज और प्रेरक कहानियों ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया।
Riteish Deshmukh: कॉमेडी फिल्में करने वाले रितेश विलेन बनकर भी छा गए, गंभीर किरदारों में किया उम्दा अभिनय

सनी लियोनी को लेकर कही ये बात
मिकी मेहता देश के जाने-माने फिटनेस कोच हैं, जिन्होंने बॉलीवुड के कई बड़े सितारों को ट्रेनिंग दी है। जब उनसे पूछा गया कि सनी लियोनी के साथ काम करने का अनुभव कैसा रहा, तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, "सनी ने मुझे फिटनेस सिखाया!" फिर गंभीर होकर उन्होंने साझा किया कि सनी के साथ उन्होंने एक वेलनेस वीडियो बनाया था, जिसमें चार दिन का समय लगा।
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा से जुड़ा दिलचस्प किस्सा किया साझा
मिकी ने प्रियंका चोपड़ा के साथ अपने शुरुआती अनुभव को याद करते हुए एक दिलचस्प किस्सा सुनाया। उन्होंने कहा कि 15 साल की उम्र में प्रियंका फेमिना मिस इंडिया की ट्रेनिंग के लिए उनके पास आई थीं। उस समय प्रियंका एक बच्ची थीं और उनके अनुशासन में थोड़ी कमी थी। मिकी ने साझा कि किया कि उस समय उन्होंने प्रियंका को दौड़ लगाने को कहा और क्लास में प्रवेश नहीं दिया। बाद में प्रदीप गुहा ने मिकी से प्रियंका को एक मौका देने की बात कही। मिकी ने हंसते हुए कहा, "उसके बाद जिंदगी ने प्रियंका को इतना बड़ा मौका दिया कि आज वह पूरी दुनिया में मशहूर हैं।" मिकी ने आगे जानकारी दी कि उन्होंने लारा दत्ता, डायना हेडेन, मनप्रीत बरार जैसे कई मशहूर चेहरों को ट्रेनिंग दी है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें