समीर वानखेड़े-शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
समीर वानखेड़े ने एक इंटरव्यू में दावा किया है कि उन्हें और उनकी पत्नी को सोशल मीडिया पर धमकी भरे मैसेज भेजे जा रहे हैं। यह सिलसिला पिछले चार दिनों से चल रहा है। समीर ने कहा, 'मुझे और मेरी पत्नी क्रांति रेडकर को पिछले चार दिनों से धमकी मिल रही है और सोशल मीडिया पर अश्लील मैसेज भेजे जा रहे हैं। मैं इसके बारे में आज मुंबई पुलिस आयुक्त को लिखूंगा और विशेष सुरक्षा की मांग करूंगा।'

आपको बता दें, बीते दिनों समीर वानखेड़े ने आर्यन खान की गिरफ्तारी के समय शाहरुख खान संग हुई व्हाट्सएप चैट उजागर की थी। यह चैट समीर वानखेड़े ने हाईकोर्ट में दायर की गई याचिका के साथ अटैच की थी। इन चैट्स के सामने आते ही यह टीवी से लेकर सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म तक पर वायरल हो गई थीं। चैट की बातचीत में यह बताने की कोशिश है की आर्यन के साथ कुछ गलत नहीं हुआ है। समीर वानखेड़े ने अपने याचिका में बताया है की अपने सीनियर के आदेश के अनुसार उन्होंने केस पर काम किया था। इन चैट्स में शाहरुख खान समीर से आर्यन को जेल न भेजने से लेकर उनसे फोन पर बात करने की अपील तक करते नजर आ रहे हैं।
Citadel: सिटाडेल में वरुण संग इंटीमेट सीन करने के लिए तैयार हो गईं सामंथा, केमिस्ट्री स्क्रीन पर लगाएगी आग?
जहां इन चैट्स के सामने आने के बाद जहां पहले समीर वानखेड़े का पलड़ा भारी लग रहा था, वहीं बीते दिन हुई सुनवाई में एक बार फिर कोर्ट ने पूर्व अधिकारी को फटकार लगाई है। अधिकार ने कहा कि यह पूरी तरह से नियमों के उल्लंघन के खिलाफ है। एंटी-ड्रग्स ब्यूरो अधिकारी ने कहा कि एक जांच अधिकारी की आरोपी के परिवार के साथ इस तरह की चैट कैसे हो सकती है? सूत्रों के अनुसार वानखेड़े ने तब अपने सीनियर अफसरों को इन चैट के बारे में नहीं बताया था और न ही उन्हें रिकॉर्ड पर रखा था। बता दें, आर्यन को एनसीबी ने 3 अक्टूबर, 2021 को यहां कॉर्डेलिया क्रूज जहाज पर कथित तौर पर ड्रग्स जब्त करने के बाद गिरफ्तार किया था।
PM Modi: पीएम मोदी ने पपुआ न्यू गिनी को भेंट की तमिल क्लासिक 'थिरुक्कुरल', टोक पिसिन भाषा में पढ़ सकेंगे लोग