कार्तिक आर्यन ने बोला ये डायलॉग
मेकर्स ने इस फिल्म का टीजर रिलीज किया है। इसमें कार्तिक आर्यन की आवाज में डायलॉग सुनाई दे रहा है। इसमें वे कह रहे हैं- मेरे तीन ब्रेकअप हुए हैं ये सब जानते हैं, लेकिन कोई ये नहीं जानता कि मुझसे जुदा होने के बाद मेरी एक्स का हाल बेहाल, जीना दुश्वार हो गया। चौथी वाली के साथ ऐसा न हो इसलिए मैं जी जान लगा दूंगा कि कोई उसे मुझसे जुदा न कर पाए। उसे जुदा होने का फोमो मैं उसे होने नहीं दूंगा। मम्मी कसम खाई है मैंने और मम्मी की खाई कसम ये मम्मास बॉय पूरी करके ही रहता है।
Varun Dhawan: बचपन को याद कर वरुण धवन ने की बात, बोले- 'अपने भाई के हाथ पर सिर रखकर सोता था, हम एक कमरे में..'
नहीं बताया हिरोइन की नाम
कार्तिक आर्यन की आगामी फिल्म में उनकी हिरोइन कौन होंगी, इस बारे में मेकर्स ने टीजर में नहीं बताया है। कार्तिक आर्यन की फिल्म एक लव स्टोरी एंगल पर आधारित है, इस बारे में फिलहाल कोई पुष्टि नहीं की गई है।
समीर विद्वांस ने किया निर्देशन
धर्मा प्रोडक्शन की इस फिल्म का निर्देशन समीर विद्वांस ने किया है। फिल्म के निर्माताओं में करण जौहर के साथ आदर पूनावाला और अपूर्वा मेहता का नाम भी शामिल है।