फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय-मेधा डेटिंग रूमर्स: क्या दिसंबर में शादी करेंगे कॉमेडियन और अभिनेत्री? वायरल पोस्ट ने मचाई खलबली

Fri, 18 Sep 2026 04:17 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Samay Raina and Medha Shankr: कॉमेडियन समय रैना और अभिनेत्री मेधा शंकर पिछले काफी समय से अपनी डेटिंग की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच उनकी शादी को लेकर एक पोस्ट वायरल हो गई है। जानिए क्या है पूरा मामला। 
विज्ञापन
समय रैना और मेधा शंकर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समय रैना और मेधा शंकर ने अब तक अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया गया है कि समय और मेधा इसी साल दिसंबर में शादी करने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला? 
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस पोस्ट का स्क्रीनशॉट कथित तौर पर रेडिट का है। पोस्ट में एक यूजर ने दावा किया है कि वह समय रैना के परिवार के काफी करीब है। यूजर के मुताबिक, उसने समय की मां से बातचीत की है और इस दौरान उसे पता चला कि समय और मेधा दिसंबर में शादी करने का प्लान बना रहे हैं। पोस्ट में यह भी दावा किया गया है कि समय जल्द से जल्द मेधा से शादी करना चाहते हैं।

हालांकि, इस वायरल पोस्ट की अभी तक समय रैना या मेधा शंकर ने पुष्टि नहीं की है। ऐसे में यह साफ नहीं है कि शादी को लेकर किया जा रहा दावा कितना सच है।

देखें पोस्ट- 

मेधा शंकर, समय रैना - फोटो : सोशल मीडिया
साथ नजर आने से बढ़ीं डेटिंग की खबरें
  • समय रैना और मेधा शंकर के अफेयर की खबरें काफी समय से सामने आती रही हैं।
  • दोनों को कई मौकों पर साथ देखे जाने के बाद इन अफवाहों को और हवा मिली।
  • हाल ही में सोशल मीडिया पर एक धुंधली तस्वीर भी वायरल हुई थी, जिसके बारे में दावा किया गया कि इसमें समय और मेधा स्विट्जरलैंड के इंटरलेकन में साथ नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2 - फोटो : इंस्टाग्राम @indiasgotlatent
'इंडियाज गॉट लैटेंट' में साथ आए थे नजर
  • मेधा शंकर हाल ही में समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' सीजन 2 में भी नजर आई थीं।
  • शो में उन्होंने वरुण धवन और शेरॉन वर्मा के साथ पैनल का हिस्सा बनकर हिस्सा लिया था।
  • मेधा की इस मौजूदगी के बाद एक बार फिर दोनों के रिश्ते की चर्चाएं तेज हो गई थीं।

ये भी पढ़ें- बिग बॉस 20 अपडेट्स: गुल्लू बने घर के नए कैप्टन, किस बात पर भिड़े माही और मैरी कॉम?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें