फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samantha Viral Video: क्या प्रेग्नेंट हैं सामंथा? वायरल वीडियो देखकर फैंस ने लगाई अटकलें; कुछ ने दे डाली बधाई

Sat, 20 Jun 2026 05:42 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Is Samantha Pregnant: सामंथा अपनी फिल्म ‘मां इंंटी बंगारम’ की सफलता से गदगद हैं। इसका जश्न उन्होंने हाल ही में पैपराजी के साथ मनाया। इसके बाद उनके कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। जिसके बाद उनकी प्रेग्नेंसी की खबर तेजी से फैलने लगी। 
विज्ञापन
सामंथा रूथ क्या प्रेग्रेंट हैं? - फोटो : इंस्टाग्राम@instantbollywood
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में सामंथा के फैंस ने गौर किया कि वह बदली-बदली से नजर आ रही हैं। उनका पेट भी उभरा हुआ लग रहा है, बिल्कुल वैसे ही जैसा बेबी बंप नजर आता है। क्या सच में सामंथा प्रेग्नेंट हैं? यहां जानिए। 

विज्ञापन


क्या टाइट टी-शर्ट की वजह से पेट उभरा हुआ दिखा
सामंथा वायरल वीडियो में पैपराजी के सामने आती हैं। वह 'मां इंटी बंगारम' फिल्म की सफलता का जश्न मनाती हैं, केक काटती हैं। इस मौके के लिए उन्होंने सफेद रंग की टाइट सफेद टी-शर्ट पहनी थी। जिसके कारण उनका पेट उभरा हुआ दिख रहा है। लेकिन फैंस को लगता है कि सामंथा प्रेग्नेंट हैं। बता दें कि पिछले साल सामंथा ने 1 दिसंबर को फिल्म निर्माता राज निदिमोरु से शादी की थी। यह एक्ट्रेस की दूसरी है। अब सामंथा के प्रेग्नेंट होने की खबर उड़ने लगी हैं।  
 


विज्ञापन

फिल्म 'मां इंटी बंगारम' में सामंथा - फोटो : इंस्टाग्राम-@samantharuthprabhuoffl
ये खबर भी पढ़ें: ‘मां इंटी बंगारम’ का ओपनिंग डे कलेक्शन देखकर खुशी से झूमीं सामंथा, बोलीं- ‘महिलाओं का योगदान ज्यादा रहा है’

चर्चा में है सामंथा की फिल्म 'मां इंटी बंगारम'
हाल ही में सामंथा की फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ रिलीज हुई। इसने 5.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन ओपनिंग डे पर किया था, वहीं दूसरे दिन इसने 2.54 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसका कुल कलेक्शन भी अब तक 7.89 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म को देखने के लिए दर्शक बड़ी संख्या में आ रहे हैं। इस बात की खुशी सामंथा को है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें