स्वास्थ्य कारणों के चलते लिया ब्रेक
लेकिन अधिकांश लोग अभिनेत्री के फैसले से सहमत थे, क्योंकि वह अपने और अपने स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों के लिए यह ब्रेक ले रही थीं। यह अभिनेत्री के लिए बहुत जरूरी ब्रेक था। यह न तो पहली और न ही आखिरी बार है कि जब किसी अभिनेता ने अपने करियर से ब्रेक लेने का फैसला किया है। केवल कुछ मुट्ठी भर अभिनेताओं को अपने ब्रेक के दौरान भी फैंस का इतना जबरदस्त प्यार मिलता रहा है।
मृणाल ठाकुर-सामंथा रुथ प्रभु
- फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर फोटो किया शेयर
अभिनय ब्रेक के दौरान अभिनेत्री सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने इस दौरान अपनी आध्यात्मिक यात्रा को साझा किया है और इन पोस्ट को प्रशंसकों द्वारा बहुत पसंद किया गया है। अब अभिनेत्री ने अपनी सुबह की दिनचर्या साझा की है। इससे यह साबित होता है कि सामन्था अपने खाली समय का उपयोग अपने आध्यात्मिक पक्ष के करीब जाने के लिए कर रही हैं।