फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samantha Ruth Prabhu: 'सिटाडेल' में कैसा होगा सामंथा रुथ प्रभु का किरदार? लेटेस्ट रिपोर्ट में मिला बड़ा हिंट

Thu, 01 Jun 2023 11:33 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सामंथा रुथ प्रभु का वेब सीरीज 'सिटाडेल' में क्या किरदार होगा, इसे लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। नई जानकारी ने सोशल मीडिया की हलचल बढ़ा दी है। 
 
विज्ञापन
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडेन स्टारर प्राइम वीडियो की वेब सीरीज 'सिटाडेल' काफी चर्चाओं में रही। वहीं, अब इस सीरीज का हिंदी संस्करण भी सुर्खियां बटोर रहा है। हिंदी भाषा में वरुण धवन और सामंथा रुथ प्रभु लीड रोल में नजर आने वाले हैं। हालांकि, अबतक यह साफ नहीं हो सका है कि इन स्टार्स का सीरीज में क्या किरदार होगा। लेकिन प्रियंका की 'सिटाडेल' से अब सामंथा के किरदार को लेकर बड़ा हिंट मिल गया है। 

सिटाडेल हिंदी का क्या होगा प्लॉट?

सीरीज 'सिटाडेल' के पांचवें एपिसोड में नादिया का किरदार निभा रहीं प्रियंका चोपड़ा पिता राही गंभीर को फोन करती हैं। इसी को लेकर बीते दिन खबर आई थी कि राही की आवाज किसी और की नहीं बल्कि वरुण धवन की थी। ऐसे में अब सामंथा को लेकर कयास लगाया जा रहा है कि वह सीरीज में प्रियंका की मां का किरदार निभा सकती हैं। घटनाओं की व्यवस्था को देखते हुए 'सिटाडेल' वेब सीरीज हिंदी को 80 और 90 के दशक के अंत में सेट किया जा सकता था। हालांकि, इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन


Throwback Thursday: जब कहो न प्यार है की सफलता बन गई राकेश रोशन की जान की आफत, शूटर्स ने बरसा दी थीं गोलियां

रीमेक नहीं है सिटाडेल इंडिया

इससे पहले सोशल मीडिया पर एक फैन से बातचीत करते हुए सामंथा रुथ प्रभु ने स्पष्ट किया था कि सिटाडेल इंडिया, इंटरनेशनल वर्जन का रीमेक नहीं है और यह सिर्फ इससे जुड़ा है। वरुण ने हाल ही में एक न्यूज एजेंसी से पुष्टि की कि 'सिटाडेल इंडिया' की टीम शूटिंग के लिए सर्बिया जाएगी।

Arjun Kapoor: बिना फैक्ट्स चेक के कुछ भी लिख देना..., मलाइका की प्रेग्नेंसी की खबरों पर अर्जुन ने किया रिएक्ट

सामंथा रुथ प्रभु का वर्कफ्रंट 

सामंथा रुथ प्रभु की बात करें तो उन्हें आखिरी बार पैन इंडिया फिल्म 'शाकुंतलम' में देखा गया था। अब एक्ट्रेस वरुण धवन संग अपनी वेब सीरीज 'सिटाडेल' हिंदी को लेकर लाइमलाइट बटोर रही हैं। इतना ही नहीं एक्ट्रेस फिलिप जॉन द्वारा निर्देशित फिल्म एक आगामी अंग्रेजी रोम-कॉम 'चेन्नई स्टोरी' में भी नजर आने वाली हैं। 'चेन्नई स्टोरी' की कहानी एक ऐसे युवक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी मां के गुजर जाने के बाद चेन्नई की यात्रा करता है। युवक अपने पिता की तलाश करता है और इसके लिए वह एक महिला जासूस की मदद लेता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें