सामांथा का पोस्ट
सामंथा रुथ प्रभु ने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी कई शानदार तस्वीरें और वीडियो शेयर किए। इसके साथ ही सामंथा ने कैप्शन में अपने विचार, शब्द और काम उनके सबसे अच्छे व्यक्तित्व के बारे में बताया। सामंथा ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि शांत पलों में उन्हें यह समझ आया कि वह इसे सिर्फ कहने की बजाय जीना चाहती हैं।
सामांथा के शेयर किए खूबसूरत पल
उन्होंने कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं, जिनमें वह पूजा करती, जिम में व्यायाम करती और अपने कुत्तों के साथ खेलती नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में वह नारंगी रंग का सूट पहने पूजा करती दिखीं। सामंथा के इस पोस्ट को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। सामांथा के फैंस उनकी इस पोस्ट पर लाल दिल वाले और फायर इमोजी शेयर कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: 'तुम्बाड' की रिलीज के सात साल हुए पूरे, सोहम शाह ने शेयर किया खास पोस्ट, दिया फिल्म के सीक्वल को लेकर हिंट
सामंथा का हालिया पोस्ट
पिछले हफ्ते सामंथा ने एक इंस्टाग्राम Q&A में बताया कि एक उद्धरण ने उनकी सोच बदल दी। उन्होंने कहा, 'आपको अपना उद्देश्य उन चीजों में मिलेगा जो आपको परेशान करती हैं।' इससे उनकी जिंदगी आसान हुई और वह दूसरों को भी इसे आजमाने की सलाह देती हैं। सामंथा ने स्कूल से सीखी बातों के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि सहानुभूति और दयालुता जैसे गुण उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि ये जीवन में बहुत काम आते हैं।
यह भी पढ़ें: नव्या नवेली नंदा ने फिल्मफेयर की खास रात की दिखाई झलक, नानी जया, मां श्वेता और मामू अभिषेक के साथ दिए पोज
सामंथा का करियर
काम की बात करें तो सामंथा रुथ प्रभु की आखिरी फिल्म 'कुशी' थी, जो 2023 में रिलीज हुई थी। इसके बाद, वह वरुण धवन के साथ वेब सीरीज 'सिटाडेल: हनी बनी' में दिखाई दीं, जो 2024 में रिलीज हुई थी।
यह भी पढ़ें: हॉलीवुड एक्ट्रेस डाएन कीटन का 79 की उम्र में हुआ निधन, करीना-सोनम ने ऑस्कर विजेता अभिनेत्री को दी श्रद्धांजलि..