फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Photo: सामंथा ने साझा की नयनतारा के साथ तस्वीर, लोगों ने लुटाया प्यार

Wed, 23 Feb 2022 11:22 AM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सामंथा रुथ प्रभु , नयनतारा - फोटो : social media
विज्ञापन
साउथ की सुपरस्टार सामंथा रूथ प्रभु आज कल काफी सुर्खियों में रहती हैं, चाहे उनकी प्रोफेशनल लाइफ हो या फिर पर्सनल। पर्सनल फ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री ने साउथ सुपरस्टार नागा चेतन्य से तलाक को लेकर काफी लाइमलाइट बटोरी थी, पर अब वह अपने करियर पर फोकस कर रही हैं और अपने फ्रेंड सर्कल को भी बढ़ा रही हैं। ऐसे में अभिनेत्री ने अपनी और साउथ एक्ट्रेस नयनतारा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। यह तस्वीर काफी वायरल हो रही है। 
विज्ञापन


 

सामंथा रुथ प्रभु , नयनतारा - फोटो : social media
सामंथा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी और अपनी को-स्टार नयनतारा की एक खूबसूरत तस्वीर पोस्ट  की है। दोनों आने वाली फिल्म 'काथु वकुला रेंडु कधल' में साथ नजर आने वाली हैं।  इन दोनों की दोस्ती ऑनस्क्रीन ही नहीं ऑफस्क्रीन भी कमाल की लग रही है। सामंथा ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा,"22.02.2022....स्पेशल। हमारी इस स्पेशल फ्रेंडशिप के लिए नयनतारा। नयनतारा सोशल मीडिया पर नहीं हैं पर उन्होंने आप सभी के लिए प्यार भेजा है।" यह तस्वीर फिल्म के सेट की है, जिसमें ये दोनों अभिनेत्रियां हंसती हुई नजर आ रही हैं। 

 

सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया
सामंथा की इस पोस्ट पर दोनों अभिनेत्रियां के फैंस प्यार लुटा रहे हैं। लोग हार्ट इमोजी के साथ कमेंट सेक्शन में कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''बहुत प्यारी तस्वीर।" एक अन्य ने सामंथा के 'पुष्पा द राइज' के आइटम नबंर की तारीफ करते हुए लिखा, 'सामंथा आपका आइटम सॉन्ग बेस्ट है।' 


 
विज्ञापन

काथु वकुला रेंडु कधल - फोटो : social media
'काथु वकुला रेंडु कधल' 28 अप्रैल को रिलीज होने के लिए तैयार है। यह एक तमिल रोमांटिक कॉमेडी फिल्म होगी, जिसमें एक लड़के को एक ही समय में दो लड़कियों से प्यार हो जाता है। इस फिल्म में  विजय सेतुपति, नयनतारा और सामंथा रूथ प्रभु के बीच हल्की-फुल्की कॉमेडी के साथ लव ट्राएंगल दिखाया गया है। इस फिल्म में अभिनेता विजय सेतुपति और अभिनेत्री सामंथा प्रभु पहली बार एक जोड़ी के रूप में काम करते नजर आएंगे।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें