साउथ सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु किसी अलग पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपने बेबाक अंदाज के लिए समांथा रुथ प्रभु काफी जानी जाती हैं। फिल्मों के अलावा समांथा को क्रिकेट में काफी रूची है। इस बीच समांथा रुथ प्रभु ने टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज विराट कोहली को लेकर बड़ी बात कही है। समांथा ने उस पल का खुलासा किया है जब 3 साल बाद किंग कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक पूरा किया था।
हाल ही में समांथा रुथ प्रभु ने स्पोर्ट्स से खास बातचीत है। समांथा रुथ प्रभु ने इस दौरान आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व कप्तान विराट कोहली को लेकर सवाल पूछा गया। जिस पर समांथा रुथ प्रभु ने विराट के बारे में बात करते हुए बताया कि, 'मुझे याद है कि जब बीते साल विराट कोहली ने 3 साल के बुरे दौर को पार शतक लगाया तो उस समय लगभग मेरी आंखें भर आईं थी। उस दौर के बाद उनका कमबैक काफी शानदार रहा है। सही मायनों में वह एक बेहतरीन प्रेरणादायक पर्सन हैं'।