फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samantha: नागा चैतन्य- शोभिता धूलिपाला के अफेयर की खबरों पर सामंथा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मुझे फर्क नहीं पड़ता

Tue, 04 Apr 2023 11:20 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सामंथा रुथ इन दिनों देव मोहन के साथ अपनी फिल्म 'शाकुंतलम' की रिलीज की तैयारी में जुटी हैं। एक्ट्रेस ने नागा चैतन्य के अफेयर की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है।

विज्ञापन
नागा चैतन्य-सामंथा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य के तलाक के बाद अब चैतन्य का नाम अभिनेत्री शोभिता धुलिपाला के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों के बीच अफेयर की खबरें जोरों शोरों से उड़ रही हैं। हाल ही में दोनों के डिनर डेट की फोटो भी वायरल हुईं थी। जिसके बाद इन अफवाहों ने और जोर पकड़ लिया। जबकि कथित लवबर्ड्स ने अभी तक इस खबर की पुष्टि नहीं की है, सामंथा ने पहली बार अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
Trending Videos

'प्यार का मूल्य नहीं जानने वालों की आंखों में आंसू रहते हैं'
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सामंथा ने बताया कि उन्हें इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि कौन किसके साथ रिलेशनशिप में है। उन्होंने कहा, जो लोग प्यार का मूल्य नहीं जानते हैं, वे चाहे कितने भी लोगों को डेट करें, उनकी आंखों में आंसू आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि कम से कम उस लड़की को तो खुश होना चाहिए। अगर वह अपना व्यवहार बदलता है और लड़की को चोट पहुंचाए बिना उसकी देखभाल करता है, तो यह सभी के लिए अच्छा होगा।

नागा चैतन्य, सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया
'मैं अभी भी इससे उबर नहीं पाई हूं'
इससे पहले मीडिया से बातचीत के दौरान, उन्होंने अपने तलाक के बारे में खुलकर बात की और कहा कि इस स्थिति के सबसे कठिन समय के दौरान, मैं एक बहुत ही अंधेरी जगह में थी और मेरे पास वास्तव में कुछ गहरे विचार थे। मैं इन विचारों को खत्म नहीं करने वाली थू। इसका मतलब है कि मुझे एक कदम आगे देखना शुरू करना होगा। मैं भाग्यशाली हूं कि कई करीबी लोग मेरे साथ खड़े रहे। मैं अभी भी इससे उबर नहीं पाई हूं, लेकिन बुरे दिनों की संख्या बहुत कम हो गई है।
विज्ञापन

बता दें कि सामंथा ने साल 2017 में एक्टर नागा चैतन्य से शादी की थी। इसके चार साल बाद इन्होंने साल 2021 में तलाक ले लिया था और आगे बढ़ने का फैसला किया था। अब सामंथा रुथ प्रभु उनकी आने वाली फिल्म 'शाकुंतलम' के प्रमोशन में लगी हैं। इसके अलावा, वह वरुण धवन अभिनीत 'सिटाडेल' का भी हिस्सा हैं।

यह भी पढ़ें: 'कभी भी फोन कर गाली दे देते हैं राम गोपाल वर्मा', मनोज बाजपेयी बोले- मेरा करियर उन्हीं की देन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें