फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: 'किसी का भाई किसी की जान' का प्रमोशन करेंगे सलमान के फैंस, छह अप्रैल को इन शहरों में करेंगे धमाका

Tue, 04 Apr 2023 09:58 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अप्रैल का महीना शुरू हो गया है और सभी की निगाहें इस महीने की सबसे बड़ी बॉलीवुड रिलीज 'किसी का भाई किसी की जान' पर टिकी हैं। सलमान खान के फैंस चाहते हैं कि जल्द से जल्द उनका भाई जान बड़े पर्दे पर गर्दा उड़ाता नजर आए। फिल्म के प्रोमोशन में सलमान के फैंस कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलमान खान की आने वाली फिल्म किसी का भाई किसी की जान का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म इसी महीने रिलीज होने वाली है, लेकिन फिल्म का प्रमोशन ठंडा चल रहा है। टीजर और कुछ गानों के बाद इसके बारे में मेकर्स द्वारा मार्केट में कुछ नहीं लाया गया। लेकिन अब आगे मेकर्स फिल्म के प्रमोशन को लेकर सीरियस मोड़ में आ गए हैं। सलमान खान के फैंस के हाथों प्रमोशन का काम 6 अप्रैल से शुरू होने वाला है।

विज्ञापन

6 अप्रैल से नए पोस्ट किए जाएंगे लॉन्च 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'इस हफ्ते फिल्म का प्रमोशन जोर-शोर से शुरू होगा। गुरुवार 6 अप्रैल को किसी का भाई किसी की जान के चार नए पोस्टर लॉन्च किए जाएंगे। दिलचस्प बात यह है कि लॉन्च चार अलग-अलग शहरों मुंबई, दिल्ली, इंदौर और लखनऊ में सलमान खान के फैन क्लब के हाथों होगा।

सलमान खान - फोटो : social media
सोशल मीडिया पर पोस्टर हुए वायरल 
दिलचस्प बात यह है कि दो पोस्टरों की झलक सोशल मीडिया पर पहले ही आ चुकी है। देश भर के विभिन्न सिनेमा हॉल और मल्टीप्लेक्स में इन पोस्टर्स की स्टैंडी लगी हुई है, इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। बाकी के ये दोनों नए पोस्टर्स होंगे। कहा जा रहा है कि छह अप्रैल को ही फिल्म के ट्रेलर लॉन्च की डेट बताई जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि फिल्म का टीजर जनवरी में बहुत पहले रिलीज किया गया था, ट्रेलर अभी तक आउट नहीं हुआ है। इसकी मांग हर बीतते दिन के साथ बढ़ती जा रही है। हालांकि ट्रेलर की सही तारीख का खुलासा होना बाकी है। फिल्म में सलमान खान के अलावा, किसी का भाई किसी की जान में पूजा हेगड़े, वेंकटेश, जगपति बाबू, भूमिका चावला, पलक तिवारी और अन्य कलाकार भी हैं।

यह भी पढ़ें: अपना फैमिली फोटो पर शाहरुख ने किया कमेंट, बोले- यार गौरी तुमने कितने सुंदर बच्चे पैदा किए हैं
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें