फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकलबॉल देखते हुए सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु का प्यारा पल इंटरनेट पर हुआ वायरल, देखें वीडियो

Wed, 28 Jan 2026 07:08 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Samantha Ruth Prabhu Raj Nidimoru Viral Video: पिकलबॉल मैच के दौरान समंथा रुथ प्रभु और फिल्म निर्माता राज निदिमोरु का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सामंथा बेहद खुश नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
समंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समंथा रुथ प्रभु और उनके पति, फिल्म निर्माता राज निदिमोरु का एक वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस के बीच बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों पिकलबॉल देखते हुए हंसी-मजाक करते दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो उनकी अच्छी केमिस्ट्री दिखाता है। दोनों ने दिसंबर 2025 में शादी की थी।

विज्ञापन
Trending Videos

वायरल वीडियो
इस वीडियो में यह जोड़ा एक कार्यक्रम में खुशी से पिकलबॉल का मैच देखता नजर आ रहा है। मैच के दौरान सामंथा के मजेदार पल प्रशंसकों को बहुत पसंद आ रहे हैं। कभी अचानक से सामंथा हंस पड़ती हैं, तो कभी राज उन्हें अपनी बातों से हंसाते नजर आ रहे हैं। फैंस को सामंथा का यह अंदाज बेहद पसंद आ रहा है कि वह शादी के बाद राज के साथ बेहद खुश हैं। एक फैन ने लिखा, 'वह इस मुस्कान की हकदार हैं, मुझे उनकी खुशी देखकर बहुत खुशी हुई', दूसरे फैन ने लिखा, 'बहुत प्यारा सैम।'
विज्ञापन

सामंथा के बारे में सबकुछ
सामंथा और आज का रिश्ता 'द फैमिली मैन सीजन 2' और 'सिटाडेल: हनी बनी' जैसी फिल्मों से शुरू हुआ। रिश्ते की पुष्टि से पहले ही उनके प्रेम की अफवाहें थीं। उन्होंने 1 दिसंबर 2025 को एक साधारण समारोह में शादी की, जिसमें करीब 30 मेहमान आए। सामंथा ने बाद में तस्वीरें शेयर कीं, जो उनके निजी समारोह की झलक दिखाती हैं। सामंथा की शादी 2017 से 2021 तक अभिनेता नागा चैतन्य से थी। चैतन्य ने 2024 में शोभिता धुलिपाला से शादी की। राज की पहले श्यामली डे से शादी थी। काम की बात करें, तो सामंथा फिल्म 'मा इंटी बंगारम' में नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें: प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास के बाद क्या करेंगे अरिजीत सिंह? जानिए सिंगर का अगला कदम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें