मंदिर में सामंथा की मूर्ति
दिलचस्प बात यह है कि अभी तक वह प्रशंसक अपनी पसंदीदा अभिनेत्री सामंथा से मिल भी नहीं पाए हैं। फैन का कहना है कि वह केवल अभिनेत्री के काम और उनके प्रत्यूषा फाउंडेशन के माध्यम से अभिनेत्री के दान कार्य को देखकर उनके जबर्दस्त फैन बन गए। इस मामले पर सामंथा या उनकी टीम की तरफ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन फैन को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में सामंथा या उनकी टीम इस मामले पर अपनी राय जरूर देंगी। मंदिर में सामंथा के सिर की एक विशाल मूर्ति होगी, जो केंद्र में स्थापित होगी।
Alia Bhatt: बेटी राहा के जन्म के बाद से लगातार थेरेपी के लिए जा रही हैं आलिया, अभिनेत्री ने किया वजह का खुलासा
सामंथा का वर्कफ्रंट
वहीं, बात करें सामंथा के फिल्मी करियर की तो हाल ही में उनकी फिल्म 'शाकुंतलम' रिलीज हुई, जो पौराणिक कथा महाकाव्य पर आधारित है। फिल्म को समीक्षकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। अब अभिनेत्री अगली बार साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा के साथ रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'कुशी' में नजर आएंगी, जिसकी शूटिंग कश्मीर में हो रही है। इसके अलावा वह अमेरिकी सीरीज 'सिटाडेल' के भारतीय संस्करण में वरुण धवन के साथ नजर आएंगी।
Filmy Wrap: नवाजुद्दीन के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज और OMG 2 पर आया नया अपडेट, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें