अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज फैंस के लिए साझा करती रहती हैं। अब सामंथा अपने दोस्तों के साथ वीकेंड पर टाइम स्पेंड करती हुई दिखी हैं।
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज फैंस के लिए साझा करती रहती हैं। अब सामंथा अपने दोस्तों के साथ वीकेंड पर टाइम स्पेंड करती हुई दिखी हैं। उन्होंने नीरजा कोना और वरलक्ष्मी सरथकुमार के साथ इस रविवार को वक्त बिताया। वे सभी हैदराबाद में दोपहर के भोजन के लिए बाहर गए थे। जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन
इन तस्वीरों को नीरजा ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। नीरजा और अन्य दोस्तों ने सामंथा के साथ न सिर्फ दोपहर का भोजन किया बल्कि रेस्तरां के अंदर तस्वीरें भी खिंचवाईं। इन तस्वीरों में सामंथा रुथ प्रभु मुस्कुराते हुए दिख रही हैं। एक तस्वीर में सामंथा ने नीरजा के साथ पोज दी है। जिसमें दोनों ही कैमरे की तरफ देखकर मुस्कुरा रही हैं। एक अन्य तस्वीर में तीनों सेल्फी के लिए पोज देते हुए दिख रही हैं। नीरजा ने व्यंजनों की झलक भी साझा की है। जिसमें पॉपकॉर्न और आइसक्रीम के साथ चॉकलेट केक शामिल है। इन तस्वीरों को साझा करते हुए नीरजा ने सन वाली इमोजी बनाई है।
नीरजा की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए सामंथा रुथ प्रभु ने लिखा, " क्या मैं वाह कह सकती हूं?" नीरजा ने जवाब दिया, "हां आप कर सकती हैं।'' इन तस्वीरों पर सामंथा के फैंस ने कई टिप्पणियां भी की हैं।