खुशी में काटा केक
विक्की कौशल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। विक्की ने पोस्ट में दो तस्वीरें और दो वीडियो शेयर की हैं। पहली तस्वीर में वह मेघना गुलजार के साथ नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में फिल्म की पूरी क्रू नजर आ रही है। तीसरी तस्वीर में विक्की केक कटिंग करते नजर आ रहे हैं। चौथी वीडियो में विक्की पूरी टीम के साथ तालियां बजाते नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में विक्की और मेघना गुलजार ने खाकी रंग की हुडी जैकेट पहनी है, जिस पर लिखा है 'सैम बहादुर।' दोनों अपनी इस हुडी को फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं।
Nora Fatehi: बांग्लादेश सरकार ने कैंसिल किया नोरा फतेही का डांस शो, डॉलर बचाने के लिए लिया फैसला
दो महीने की मेहनत हुई पूरी
इस पोस्ट के साथ विक्की ने कैप्शन में लिखा है, 'पांच शहरों में दो महीनों से अधिक समय से लगातार काम करने के बाद आखिर 'सैम बहादुर' का शेड्यूल पूरा हुआ। अभी कुछ और शहर कुछ और महीनों का काम बाकी है। 'सैम बहादुर' को बनाने की यात्रा अभी जारी है। जल्दी मिलते हैं टीम।'
ये सितारे आएंगे नजर
आपको बता दें कि मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित इस फिल्म में विक्की कौशल के अलावा सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख भी अहम किरदार अदा करती नजर आएंगी। विक्की कौशल की यह फिल्म दरअसल, भारतीय सेना के महान सेना प्रमुख फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ पर आधारित है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी। विक्की कौशल के वर्क फ्रंट की बात करें तो 'सैम बहादुर' के अलावा उनके पास 'गोविंदा नाम मेरा' भी है। इसके अलावा वह लक्ष्मण उटेकर की अगली फिल्म में सारा अली खान के साथ स्क्रीन साझा करते नजर आएंगे।
Vaishali Takkar Suicide: वैशाली ठक्कर का पुराना वीडियो हुआ वायरल, गले में फंदा डालती नजर आईं एक्ट्रेस