फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मेरी ब्रा से आपको क्या प्रॉब्लम है?'

Fri, 01 Jul 2016 05:35 PM IST
बीबीसी
विज्ञापन
विज्ञापन
टीवी अभिनेत्री और मॉडल सलोनी चोपडा की एक इंस्टाग्राम पोस्ट की आजकल खूब चर्चा हो रही है। सलोनी ने हाथ में ब्रा लेकर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए कहा है कि हमारे ब्रेस्ट सिर्फ हमारे शरीर का एक हिस्सा हैं, हमारा सम्मान और गरिमा नहीं। अपनी एक लंबी इंस्टाग्राम पोस्ट में सलोनी ने ब्रा और महिलाओं के ब्रेस्ट के प्रति लोगों के नजरिए पर सवाल उठाते हुए लिखा है कि अगर पुरुष बिना शर्ट के घूम सकते हैं तो एक महिला अपनी ब्रा के फीते क्यों नहीं दिखा सकती हैं?
विज्ञापन


सलोनी के इस पोस्ट को 10 हजार से अधिक बार लाइक किया गया है. अपनी पोस्ट में सलोनी ने लिखा, 'जिंदगी ब्रा जैसी ही है और महिलाओं को अपनी कामुकता को लेकर और खुला होना चाहिए।' अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा कि कुछ ऐसे बीमार लोग भी होते हैं जिन्हें ब्रा का फीता दिखने से भी समस्या होती है। उन्होंने लिखा कि ब्रा शरीर के एक अंग को ढँकने का एक कपडा भर है, ऐसे ही जैसे स्कर्ट है.

उन्होंने लिखा, 'इसमें इतनी बडी बात क्या है? क्या लोग लडकी के ब्रेस्ट देखकर असहज हो जाते हैं? क्या पुरुष इतने कमजोर होते हैं? ऐसे नहीं है कि हमारे ब्रेस्ट पवित्र होते हैं, वो सिर्फ हमारे शरीर का एक हिस्सा ही हैं.'
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रा में छुपाने जैसा क्या है?

- फोटो : bbc
अपनी पोस्ट में सलोनी ने लिखा कि समाज में ऐसे हालात बना दिए गए हैं कि महिलाओं को अपनी ब्रा छुपानी पडती है। 'ये ऐसी चीज नहीं है जिसे छुपाया जाना चाहिए. असल में तो ये बहुत सुंदर होती है. है कि नहीं?' 'मैं इस बात से थक गई हूं कि महिलाओं को हर बात पर शर्मिंदा होने के लिए सोचते रहना पडता है. पैड, टेम्पून, अंडरगारमेंट्स. हमारा शरीर. हमारी इच्छाएं. सेक्स. अब इस पर बात खत्म होनी चाहिए. अपने दिमाग को आजाद कीजिए.'

सलोनी के इस पोस्ट पर उन्हें समर्थन भी मिला है. पोस्ट पर आए करीब 1500 कमेंट्स में लोगों ने उनके साथ सहमति जताई है. लैला सईद ने लिखा, 'ये उस गैर बराबरी का प्रतीक है जिसका सामना महिलाओं को हर दिन करना पडता है.'

लेकिन कुछ लोगों का मानना है कि सलोनी गैर जरूरी मुद्दा उठा रही हैं. कई लोगों ने उन्हें निशाना भी बनाया है. एक यूजर ने कमेंट किया, 'हमें तुम्हारी ब्रा से कोई फर्क नहीं पडता. तुम उसे दिखाने के लिए स्वतंत्र हो लेकिन देश में और भी बहुत से जरूरी मुद्दे हैं, जिन पर तुम्हारी ब्रा से ज्यादा ध्यान दिए जाने की जरूरत है.'
कुछ ने अपनी टिप्पणी में ये भी कहा है कि सलोनी पब्लिसिटी के लिए ये सब कर रही हैं.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें