फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान नहीं चाहते लूलिया को किसी और के साथ देखना

Thu, 30 Jun 2016 07:33 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : bollywoodLife
विज्ञापन
विवादों से गुजर रहे सलमान खान अपने प्यार को लेकर काफी सतर्क नजर आ रहे हैं। सलमान-लूलिया के बीच प्यार और गहराता नजर आ रहा है। खबरों की मानें तो सलमान-लूलिया इस साल के अंत तक शादी के बंधन में बंध सकते हैं। बॅालीवुड लाइफ की खबर के मुताबिक सलमान ने लूलिया के लिए कड़े नियम बना रखे हैं।
विज्ञापन


सलमान नहीं चाहते कि लूलिया किसी बॉलीवुड एक्टर या डायरेक्टर के साथ काम करें। सलमान चाहते हैं कि लूलिया सिर्फ उन्हीं के साथ काम करें। या फिर उनके ही प्रोडक्शन की फिल्मों में काम करें। आपको बता दें कि लूलिया वंतूर रोमानिया में टीवी एंकरिंग भी करती हैं, और कई टीवी शो को होस्ट कर रही हैं।

फिलहाल तो सलमान खान को लूलिया के उन शो को करने में कोई समस्या नहीं है। लेकिन वो कोई दूसरा प्रोजेक्ट नहीं ले सकती हैं। क्योंकि उन्हें सलमान के साथ मुंबई में ही जो रहना है। पिछले काफी समय से लूलिया-सलमान को एक साथ कई जगहों पर देखा गया है। यहां तक कि लूलिया सलमान के परिवार के साथ कई बार देखी जा चुकी हैं।
विज्ञापन


कुछ ही महीने पहले इस जोड़ी को प्रीति जिंटा के वेडिंग रिसेप्शन में एक साथ देखा गया था। कई ऐसी बातें हैं जिनसे यह साबित होता है कि सलमान-लूलिया जल्द ही एक दूसरे के होने को तैयार हैं।
विज्ञापन

अपने बयान को लेकर विवादों में है सलमान

आप को बता दें कि हाल ही में सलमान को अपने उस बयान पर मुश्किलों का सामना करना पडा रहा है, जिसमें उन्होनें अपनी ‘सुल्तान’ फिल्म की थकान भरी शूटिंग की तूलना ‘बलात्कार पीड़ित’ महिला के साथ की थी। इस बयान के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग की ओर से उन्हें नोटिस भेजा गया जिसमे सात दिन के अंदर सलमान को अपने शब्दों के लिए माफी मागनें की बात कही गयी था। जाने माने निर्माता निर्दशक अनुराग कश्यप ने भी नाराजगी जाहिर करते हुए इसे सलमान की ‘सोच की कमी’ और ‘मूर्खता’ बताया था। फेमस बॉलीवु़ड सिंगर सोना महापात्रा के बाद बुधवार शाम अभिनेत्री कंगना राणावत ने भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की। अभिनेत्री कंगना ने इस बयान को “हॉरिबल” और “इनसेंसिटिव” करार दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें