फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या हिंदी फिल्मों से दूर हो जाएंगे सलमान?

विज्ञापन
विज्ञापन
सलमान खान ने रितेश देशमुख की मराठी फिल्म 'लय भारी' में एक छोटा-सा रोल निभाया था। अब वे मराठी फिल्म में लीड रोल प्ले करना चाहते हैं। सलमान ने अपनी यह इच्छा मराठी फिल्म 'संगतो अइका' के म्यूजिक लॉन्च के मौके पर जाहिर की।
विज्ञापन


जब उनसे पूछा गया कि आप मराठी फिल्म में मुख्य भूमिका करना पसंद करेंगे, तो उन्होंने कहा, "बिलकुल, मैं मराठी फिल्म में मुख्य भूमिका निभाना चाहूंगा।" अब देखना यह है कि उनके लिए इतनी भव्य मराठी फिल्म बनाता कौन है?
विज्ञापन

क्या समय है उनके पास?

​​सलमान का मानना है कि मराठी सिनेमा में व्यापक संभावनाएं हैं, लेकिन उसे नज़र अंदाज़ किया गया है। उन्होंने कहा, "आइ लव मराठी सिनेमा। इसे अर्से तक नजर अंदाज किया गया।​

लेकिन अहम सवाल यह है कि क्या सलमान खान के पास इतना समय है कि वह मराठी फिल्मों के लिए समय निकालें। सलमान इंडस्ट्री के सबसे व्यस्त कलाकारों में से एक हैं।

गौरतलब है कि सलमान इन दिनों "बिग बॉस 8" में व्यस्त हैं, जो 21 सितंबर से प्रसारित होगा। फिल्मों के अलावा सलमान खान छोटे पर्दे के ‌लिए भी समय निकालते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें