फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान उतरे कत्लेआम के खिलाफ, दिखाई बेबाकी

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान के शहर पेशावर में तालिबान ने जिस तरह बच्चों का कत्लेआम किया, उस पर बेचैन हो कर सलमान खान ने इस्लाम से जुड़े मुद्दों पर ट्वीट किया है। अपने ट्विट में उन्होंने जेहाद शब्द को कोड करते हुए इस पूरी घटना को इंसानियत का कत्ल करार दिया।
विज्ञापन


सलमान खान ने पेशवार हमले से जुड़े पहले ट्वीट में लिखा, 'एक मासूम की ज़िंदगी बचाना, पूरी इंसानियत को बचाना है। एक मासूम का कत्ल करना पूरी इंसानियत का कत्ल करना है।' अपने ट्वीट में सलमान कहते हैं, 'जो लोग धर्म के नाम पर कत्ल करते हैं उन्होंने पवित्र किताब को नहीं पढ़ा है।' बॉलीवुड के दबंग स्टार आगे लिखते हैं, 'सबसे जघन्य अपराध एक मासूम की हत्या है।'

बॉलीवुड में सलमान खान का परिवार उन घरों में शामिल है जिसकी बुनियाद मजबूत सेकुलरों विचारों पर बनी है। सलमान की मां हिंदू हैं जबकि पिता सलीम खान मुसलमान। वहीं उनके भाई-बहनों की शादियां भी हिंदू परिवारों में हुई हैं। सलमान के इन ट्वीटों को लोगों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। हजारों लोगों ने सलमान के इन ट्वीटों को रीट्वीट और अपना फेवरेट बनाया है।
विज्ञापन


सलमान के ये ट्विट्स तब आए जब इस्लामी आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान ने बुधवार को पाकिस्तान के शहर पेशावर के एक आर्मी स्कूल पर हमला कर 132 बच्चों का कत्ल कर दिया था।

जेहाद पर खुल कर बोला सलमान ने

सलमान ने अपने ट्विट में जेहाद शब्द पर भी खुल कर बोला है। बॉलीवुड के स्टार ने उस इस्लामिक शब्द का भी अपने ट्वीट में ज‌िक्र किया है जो सबसे ज्यादा विवादित है और इस शब्द को लेकर अक्सर इस्लाम को निशाना बनाया जाता है।

उन्होंने अपने ट्विट में कहा कि 'लोगों ने फसाद को जेहाद बना दिया।' सलमान ट्वीट करते हैं, 'जेहाद का मतलब संघर्ष करना है। ये संघर्ष अच्छे के लिए करना है। जेहाद सबसे ज्यादा गलत अर्थों में लिया गया शब्द है।' वे ट्वीट में लिखते हैं, 'वो हम में से नहीं, जिसके हाथ और जुबान से लोग महफूज़ नहीं।'

सलमान यहीं नहीं रुके, बल्की अपने अगले ट्वीट में इस्लाम के युद्ध के कानूनों की याद दिलाते हुए कहा है कि 'इस्लाम में युद्ध के दौरान भी बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों से नरमी बरतने और धार्मिक स्थलों और फसल को नुकसान पहुंचाने की मनाही है।'

इस्लाम के नजरिए से महिला अधिकारों व शिक्षा पर भी बोले सलमान

सलमान ने इस बहस में पुरुष और महिला की बराबरी के सवाल पर भी इस्लाम के हवाले से अपनी बात रखी है। सलमान कहते हैं कि 'महिलाएं भी पुरुषों के बराबर हैं और उन्हें बराबर के अधिकार प्राप्त हैं।'

सलमान का अगला ट्वीट इस्लामी शिक्षा पर है। उन्होंने कहा है कि '‌कुरान उस उसूल को बताता है कि इस्लाम में कौन दाखिल है और कौन नहीं है, कत्ल की बात छोड़िए। जुबान से भी किसी को तकलीफ पहुंचाना कितना बड़ा गुनाह का काम है।'
विज्ञापन

सलमान पर दर्ज केस के हवाले से उड़ा मजाक भी

सलमान के ट्विट पर जहां लोगों ने अच्छी प्रतिक्रियाएं दी, वहीं उनपर दर्ज मामलों को लेकर मजाक भी उड़ाए गए। बोलने वाले लोगों ने सलमान पर दर्ज मामलों को लेकर टिप्पणियां की हैं।

उनका कहना था कि जिन लोगों को सलमान ने मारा वो भी तो मासूम थे। प्रतिक्रियाओं में लिखा गया है कि 'मासूम तो वो काले हिरण भी थे, और वो लोग भी जो सड़क किनारे सो रहे थे।' वहीं एक ट्विट में कहा गया है कि 'जब कोई और आपका सोशल अकाउंट मैनेज करता है तो इस तरह के ही अपडेट होते हैं।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें