फ़िल्म 'हम दिल दे चुके सनम' में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर करियर की शुरुआत करने वाले राजीव शर्मा खुद पर सलमान खान का बहुत बड़ा एहसान मानते हैं। लेकिन इस एहसान के बदले में उन्होनें सलमान खान की मां हेलेन की नाराज़गी मोल ले ली है।
राजीव शर्मा की फ़िल्म ‘बचपन एक धोख़ा’ में बीते ज़माने की 'डांसिंग गर्ल' हेलेन ख़ान हैं, पर वो ट्रेलर के लॉन्च में नहीं आईं। जब हेलेन नदारद रहीं तो राजीव ने बताया, "वो नाराज़ हैं। इसलिए इस फ़िल्म के किसी भी इवेंट में नहीं आएंगी।"