फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख के सामने सबसे सयानी निकलीं आलिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट अपने सामान्य ज्ञान पर सवालिया निशान लगाने वाले लोगों को चौंकाने का इरादा बना चुकी हैं। आलिया ने बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के सामने इसकी नज़ीर पेश की।
विज्ञापन


आलिया भट्ट हाल में एक टीवी शो में मेहमान प्रतिभागी के तौर पर पहुंचीं। शाहरुख खान इस शो के होस्ट हैं। 'सबसे शाणा कौन?' नाम के इस शो में सबकुछ स्क्रिप्ट के मुताबिक चल रहा था, तभी शाहरुख ने आलिया से कुछ सवाल पूछने का इरादा बनाया।

शाहरुख खान ने आलिया से पहला सवाल पूछा, ''भारत के पहले प्रधानमंत्री कौन थे?'' आलिया के आईक्यू को लेकर जो कहानियां मशहूर हैं, उन्हें देखते हुए शाहरुख मान रहे थे कि ये एक मुश्किल सवाल होगा। लेकिन, आलिया ने तुरंत सही जवाब दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने जवाबों से सबको चौंकाया आलिया ने

शुरुआती जवाब सही देने के बाद आलिया ने शाहरुख़ से कहा कि वो उनसे कुछ मुश्किल सवाल पूछें। शो के होस्ट शाहरुख ने इसके बाद थोड़े मुश्किल सवाल पूछना शुरु किए। उन्होंने कुछ और देशों के प्रधानमंत्रियों के नाम पूछे।

आलिया ने हर सवाल का सटीक जवाब दिया। आलिया के इस अंदाज ने शाहरुख और सेट पर मौजूद क्रू मेंबर्स को हैरान कर दिया। हालांकि आलिया की इससे पहले सामान्य ज्ञान के लिए आलोचना होती रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें