देश ने एक बार फिर सार्वजनिक रूप से सलमान और शाहरुख का मिलन देखा। आप भी देखिए इस मिलन को।
ईद मिलन के बाद एक बार फिर से बॉलीवुड के दो स्टार सार्वजनिक तौर पर गले मिले। यहां बात शाहरुख खान और सलमान खान की हो रही है। स्टार गिल्ड में सलमान खान और शाहरुख खान ने एक बार फिर एक-दूसरे को गले लगा लिया।
सलमान खान अवॉर्ड समारोह के एंकर थे। वह स्टेज पर मौजूद थे। तभी शाहरुख खान इस समारोह में पहुंचे। बैठने के लिए वह कुर्सी की ओर बढ़ने लगे तभी सलमान ने उनसे कहा 'और शाहरुख, क्या हो रहा है'?
इसके बाद सलमान ने शाहरुख को 'चेन्नई एक्सप्रेस' की अपार सफलता के लिए उन्हें बधाई दी। शाहरुख ने भी आगे बढ़कर उनका अभिवादन किया।
यही नहीं सलमान ने शाहरुख से 'जय हो' बोलने के लिए भी कहा, जो उनकी आने वाली फिल्म का टाइटल है। शाहरुख ने भी सलमान की बाद मानते हुए जय हो कहा।
अब मीडिया में इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि सलमान और शाहरुख का मिलन अब पूरी तरह से हो गया है।