फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहररुख को पछाड़ फोर्ब्स सूची में सलमान सबसे अमीर सेलेब्रिटी

Fri, 23 Dec 2016 10:02 PM IST
एजेंसी/ मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान अपने अभिनेता दोस्त शाहरुख खान को अपदस्थ कर देश के सबसे अमीर सेलेब्रिटी हो गए हैं। सालाना कमाई के आधार पर फोर्ब्स इंडिया द्वारा जारी 100 टॉप सेलेब्रिटी सूची में 270.33 करोड़ रुपये की कमाई के साथ सलमान नंबर वन पर हैं। इस सूची के शीर्ष नामों में भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली, अभिनेता अक्षय कुमार और एमएस धोनी भी शुमार हैं।
विज्ञापन

 
50 वर्षीय सलमान लोकप्रियता के मामले में दूसरे नंबर पर हैं जबकि इस फेहरिस्त में शीर्ष पर भारतीय क्रिकेटर कोहली विराजमान हैं। फोर्ब्स इंडिया द्वारा पांचवीं धनी 100 सेलेब्रिटी सूची को जारी किया गया। इसमें रैंकिंग दो आधार पर निर्धारित की गई। इसके लिए अक्तूबर 2015 से सितंबर 2016 के दौरान कमाई और लोकप्रियता के आधार पर आंकलन किया गया। 

पत्रिका ने बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान की हिट फिल्म 2015 के अंत में सूरज बरजात्या निर्देशित ‘प्रेम रतन धन पायो’ और उसके बाद 2016 में सुल्तान की कमाई को भी शामिल किया। पत्रिका ने कहा कि सलमान की अनुमानित कुल कमाई टॉप 100 सेलेब्रिटियों के इस साल के कुल धन 2,745 करोड़ रुपये का 9.84 फीसदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

​कमाई के मामले में शाहरुख खान दूसरे नंबर पर हैं

​कमाई के मामले में शाहरुख खान दूसरे नंबर पर हैं, जिनकी कमाई 221.75 करोड़ है और लोकप्रियता के मामले में वह तीसरे सबसे लोकप्रिय सेलेब्रिटी हैं जबकि टेस्ट कप्तान विराट कोहली सबसे लोकप्रिय सेलेब्रिटी हैं और इस साल उनकी कमाई में इजाफा से उनकी रैंकिंग में सुधार हुआ और वह तीसरे नंबर पर पहुंच गए। 

विराट की कुल कमाई 134.44 करोड़ रुपये है। 2015 में कोहली इस फेहरिस्त में सातवें पायदान पर थे। वहीं अभिनेता अक्षय कुमार की कमाई 203.03 करोड़ रुपये है और वह लोकप्रियता की रैंकिंग में 11वें स्थान पर हैं जबकि एयरलिफ्ट, रुस्तम और हाउसफुल 3 की सफल प्रदर्शन से वह टॉप सेलेब्रिटियों में नंबर चार पर पहुंच गए।

कुल 122.48 करोड़ की अनुमानित कमाई से महेंद्र सिंह धोनी इस सूची में पांचवें नंबर पर हैं जबकि लोकप्रियता के मामले में वह चौथे पायदान पर हैं। छठवें स्थान पर दीपिका पादुकोण रहीं, जिनकी कमाई तकरीबन 70 करोड़ रुपये है और फेम रैंकिंग में वह आठवें स्थान पर है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें