फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: बिग बॉस 18 के 'वीकेंड का वार' में दिखेंगे सलमान खान, 'सिकंदर' की शूटिंग से वापस आ गए अभिनेता

Wed, 13 Nov 2024 05:58 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सलमान खान बिग बॉस 18 के वीकेंड का वार में शो को होस्ट करते नजर आएंगे। पिछले हफ्ते वीकेंड के वार में अभिनेता को प्रशंसकों ने मिस किया, वे सिकंदर की शूटिंग के लिए हैदराबाद गए थे।
विज्ञापन
सलमान खान-बिग बॉस 18 - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड स्टार सलमान खान ने वीकेंड का वार में पिछले हफ्ते नजर नहीं आए। इस हफ्ते सलमान खान अपनी फिल्म 'सिकंदर' की शूटिंग में बिजी हैं। सलमान खान पिछले हफ्ते सिकंदर की शूटिंग में बिजी हैं। इस दौरान रोहित शेट्टी और एकता कपूर ने शो की होस्टिंग की है। हैदराबाद में सिकंदर की शूटिंग पूरी करने के बाद सलमान इस हफ्ते रियलिटी शो की मेजबानी फिर से शुरू करेंगे। उन्हें फैंस ने काफी मिस किया।
विज्ञापन

'बिग बॉस; ओटीटी 2 में सलमान खान - फोटो : जियो सिनेमा इंस्टाग्राम
इस दिन बिग बॉस 18 करेंगे शूट
खबरों की मानें तो 15 नवंबर को मुंबई के फिल्म सिटी सेट पर बिग बॉस 18 में शूटिंग करेंगे। वीकेंड का वार एपिसोड शनिवार और रविवार को प्रसारित होगा। कहा जा रहा है कि फिल्म का अगला शेड्यूल मुंबई और पोलैंड में होगा। रश्मिका मंदाना अभिनीत, सिकंदर ईद 2025 पर रिलीज होने की उम्मीद कर रहा है।

बिग बॉस 18 - फोटो : इंस्टाग्राम @colorstv
7 दिसंबर को जाएंगे दुबई
सलमान खान मुंबई वापस आ रहे हैं। इसके साथ ही वे अपने कामों में वापसी करने वाले हैं। वे जल्द ही 7 दिसंबर को अपने दबंग रीलोडेड इवेंट के लिए दुबई भी जाएंगे। साबरमती रिपोर्ट के सितारे विक्रांत मैसी और राशि खान वीकेंड का वार में सलमान खान के साथ शामिल होंगे। रजत दलाल, दिग्विजय राठी, करण वीर मेहरा, श्रुतिका अर्जुन, चुम दरंग, तजिंदर बग्गा और कशिश कपूर में से एक भी इस सप्ताहांत बाहर हो जाएगा।
विज्ञापन

बिग बॉस 18 - फोटो : इंस्टाग्राम @colorstv
सिंघम अगेन में भी नजर आए सलमान
फिल्म सिकंदर की शूटिंग के दौरान कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इससे पहले अभिनेता सलमान खान निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन में नजर आए थे। इस फिल्म सलमान का एक कैमियो था, जो दर्शकों को बेहद पसंद आया। वहीं अब प्रशंसक सलमान की फिल्म सिकंदर की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वैसे इस तस्वीर से पहले कई वीडियोज सिकंदर के सेट से वायरल हो चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें