फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मातृभूमि’ के बाद अब मेगा एक्शन अवतार में दिखेंगे सलमान, अगली फिल्म की तैयारी शुरू, अप्रैल से शुरू होगी शूटिंग

Thu, 26 Mar 2026 06:07 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Salman Khan Upcoming Movie: सलमान खान इन दिनों उनकी आने वाली फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर चर्चाओं में हैं, लेकिन इस फिल्म की रिलीज से पहले उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। 

विज्ञापन
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलमान खान की आगामी फिल्म ‘मातृभूमि’ की रिलीज फिलहाल टल गई है। फिलहाल, टीम ने रिलीज की तारीख तय नहीं की है। लेकिन फिल्म के टॉपिक को देखते हुए इसे स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज करने की खबरें सामने आ रही हैं।

विज्ञापन


लेकिन इन सब के बीच उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर भी बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अब अपनी अगली बड़ी फिल्म की तैयारी में जुटने वाले हैं।


अप्रैल 2026 से शुरू होगी शूटिंग 
बॉलीवुड हंगामा और मिड डे की रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान अप्रैल 2026 से निर्माता दिल राजू और डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली के साथ अपनी नई एक्शन फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकते हैं। यह फिल्म एक बड़े बजट की कमर्शियल एंटरटेनर बताई जा रही है, जिसमें एक्शन के साथ इमोशन का भी तड़का देखने को मिलेगा। 
विज्ञापन


ईद 2027 पर रिलीज होगी फिल्म! 
खास बात यह है कि मेकर्स इस फिल्म को ईद 2027 पर रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं, जिससे सलमान खान एक बार फिर अपने फेवरेट फेस्टिव सीजन में बड़े पर्दे पर वापसी कर सकें। 

फिलहाल फिल्म का प्री-प्रोडक्शन काम तेजी से चल रहा है और शूटिंग अप्रैल से शुरू होने की उम्मीद है। यह फिल्म भारत की अलग-अलग लोकेशंस पर शूट की जा सकती है और इसमें बड़े लेवल पर वीएफएक्स का भी इस्तेमाल होगा। बताया जा रहा है कि सलमान खान इस फिल्म में एक नए अंदाज में नजर आएंगे, जिसे लेकर फैंस के बीच अभी से काफी एक्साइटमेंट है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें