फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhurandhar 2 Box Office: सात दिनों में हजार करोड़ी बनी 'धुरंधर 2'; 'बाहुबली' सहित इन फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

Thu, 26 Mar 2026 05:43 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dhurandhar 2 worldwide Collection: फिल्म 'धुरंधर 2' 1000 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है। यह आंकड़ा पार करने वाली यह इस साल की पहली भारतीय फिल्म है। वहीं, यह उन फिल्मों में भी शामिल हो गई है, जिन्होंने सबसे तेजी से एक हजार करोड़ रुपये कमाए हैं।
विज्ञापन
धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रही है। 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर तो कमाई के तमाम रिकॉर्ड ध्वस्त कर ही दिए हैं, साथ ही विदेशों में भी जमकर कमाई कर रही है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' 1000 करोड़ी हो गई है।

विज्ञापन

धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का कलेक्शन
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म धुरंधर 2 का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ग्रॉस कलेक्शन 745.23 करोड़ रुपये हो चुका है। वहीं, नेट कलेक्शन 623.97 करोड़ रुपये हो चुका है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का ओपनिंग डे से अब तक का कलेक्शन इस तरह है-
 
दिन नेट कलेक्शन (करोड़ रुपये में)
पहला दिन 102.55 (पेड प्रिव्यू सहित) करोड़ रुपये
दूसरा दिन 80.72 करोड़ रुपये
तीसरा दिन 113 करोड़ रुपये
चौथा दिन 114.85 करोड़ रुपये
पांचवां दिन 65 करोड़ रुपये
छठा दिन 56.60 करोड़ रुपये
सातवां दिन 48.25 करोड़ रुपये

फिल्म 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम@
वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
'धुरंधर द रिवेंज' ने ओवरसीज बॉक्स ऑफिस पर सातवें दिन 11.92 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। यह फिल्म ओवरसीज 261.92 करोड़ रुपये ग्रॉस कलेक्शन जुटा चुकी है। वहीं, फिल्म का टोटल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1,007.15 करोड़ रुपये हो चुका है। 'धुरंधर 2' 1000 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली साल 2026 की पहली भारतीय फिल्म बन गई है।

धुरंधर 2 - फोटो : एक्स
'धुरंधर 2' ने की 'पुष्पा 2' की बराबरी
आदित्य धर निर्देशित 'धुरंधर 2' ने सबसे तेज 1000 करोड़ रुपये जुटाने के मामले में अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' की बराबरी कर ली है। दोनों फिल्मों ने यह आंकड़ा 7 दिनों में पार किया। हालांकि, 7 दिनों की कुल कमाई के मामले में 'पुष्पा 2' आगे है। इसने सात दिनों में 1011.65 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, 'धुरंधर 2' ने सबसे तेज हजार करोड़ी बनने में 'बाहुबली 2', 'आरआरआर' और 'दंगल' जैसी फिल्मों को पीछे कर दिया है। 'दंगल' ने हजार क्लब में एंट्री 154 दिनों में ली थी। यहां यह स्पष्ट कर दें कि यह फिल्म भारत में जहां 2016 में रिलीज हुई, वहीं चीन में 2017 रिलीज हुई, जहां से इसने सबसे ज्यादा कमाई की। सबसे तेज 1000 करोड़ रुपये कमाने वाली भारतीय फिल्में इस तरह हैं-
 
फिल्म कितने दिनों में हजार करोड़ी बनी?
पुष्पा 2 सात दिन
धुरंधर 2 सात दिन
बाहुबली 2 10 दिन
आरआरआर 16 दिन
केजीएफ 2 17 दिन
जवान 18 दिन
धुरंधर  22 दिन
कल्कि 2898एडी 25 दिन
पठान 33 दिन
दंगल  154 दिन
विज्ञापन

'धुरंधर 2' - फोटो : इंस्टाग्राम@Jio Studios
आठवें दिन भी मजबूत पकड़
फिल्म 'धुरंधर 2' आज गुरुवार को आठवें दिन भी शानदार कलेक्शन कर रही है। सैकनिल्क पर खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक इसने आठवें दिन भारत में 26.70 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। अंतिम आंकड़े आने तक इसमें और इजाफा होगा। इस स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। उनके अलावा माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल जैसे सितारे भी अहम रोल में हैं।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें