इसमें कोई दो राय नहीं हैं कि सलमान खान ने बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियों की नैया पार लगाई है। वो भी तब जब वह बॉलीवुड में पैर जमाने के लिए संघर्ष कर रही थीं और एक वक्त पर ऐसा लगा कि यह हीरोईने बॉलीवुड से बस अब गायब ही होने वाली हैं।
लाख हाथ पैर मारने के बाद भी इन हीरोईनों की फिल्में हिट नहीं हो रही थीं। ऐसे में सलमान इन हीरोईनों के खेवनहार बन कर सामने आए।
सलमान की वजह से इन हीरोईनों को बॉलीवुड में फिल्मों के अलावा अच्छी-खासी पहचान मिलने लगी। इनमें से कई तो केवल सलमान की वजह से ही एक स्थापित अभिनेत्री बन सकी और बॉलीवुड में बड़ा नाम कमाया।
इनके अलावा कुछ को बॉलीवुड में जितनी भी पहचान मिली उसमें पूरा रोल सलमान का ही रहा। आप भी जानिए कि आखिर कौन सी हैं वो अभिनेत्रियां?
सल्लू की वजह से पाया ऐश्वर्या ने खास मुकाम
ऐश्वर्या रॉय के साथ रिश्ते को लेकर सलमान खान सबसे ज्यादा संजीदा थे। विश्व सुदंरी बनने के बाद ऐश्वर्या की खूबसूरती के चर्चे तो हर जगह थे लेकिन उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कोई भी कमाल नहीं कर पा रही थीं।
ऐसे में सलमान खान के साथ प्रेम संबधों के चलते ऐश्वर्या को बॉलीवुड में अच्छी फिल्में भी मिल गईं। सूत्रों के अनुसार ऐश्वर्या को संजय लीला भंसाली की फिल्म हम दिल दे चुके सनम दिलवाने में सलमान की ही भूमिका बताई जाती है।
सब जानते हैं कि ऐश्वर्या के कैरियर में यही फिल्म सबसे ज्यादा मददगार साबित हुई थी। ये अलग बात है कि सलमान के साथ उनका प्यार रिश्ते में नहीं बदल सका। लेकिन बॉलीवुड में उनको स्थापित कराने का श्रेय सलमान को ही जाता है।
सलमान के कारण ही चली कैटरीना की गाड़ी
कैटरीना ने जब बॉलीवुड में कदम रखा तो नहीं उनको एक्टिंग आती थी और न ही उनकी हिंदी अच्छी थी। बूम फिल्म में उनके जिस्म का एक्सपोजर भी उनके कुछ खास काम नहीं आया।
ऐसे में जब सलमान ने उन पर हाथ रखा तो मानो बॉलीवुड में उनकी दुकान ही चल पड़ी। सलमान ने उनको अपने होम प्रोडक्शन की काफी फिल्में दिलवाई जो बड़ी हिट साबित हुईं। निर्माताओं को कई फिल्म के लिए कैटरीना की एप्रोच करने वाले भी सलमान ही थे।
कई फिल्में तो उन्होंने कैट को अपने साथ भी दिलवाई। अब कैट ने भी रणबीर का दामन थाम लिया है लेकिन अगर सलमान उनको बॉलीवुड में फिल्में नहीं दिलवाते तो कैट की नैया पार नहीं लगती।
जरीन पर भी रखा सलमान ने हाथ
कैटरीना से भी प्यार में धोखा खाने के बाद सलमान ने उनसे मिलती जुलती एक और लड़की जरीन खान पर हाथ रख दिया। जरीन को भी सलमान ने कई बड़े बैनर की फिल्में दिलवाई।
वीर फिल्म में वह सलमान के अपोजिट थीं तो रेड्डी का सुपर हिट आइटम नंबर "करेक्टर ढीला है" भी जरीन को सलमान की वजह से ही मिला। आज जरीन की बॉलीवुड में अगर कोई पहचान बनी है तो वह सलमान की वजह से ही बनी है।
स्नेहा उलाल की पहचान है सिर्फ सलमान खान
ऐश्वर्या से ब्रेकअप के बाद सलमान खान ने उनसे मिलती शक्ल की कमसिन लड़की स्नेहा उलाल को भी बॉलीवुड में एंट्री दिलाई। स्नेहा की बॉलीवुड में अगर कोई भी पहचान बन पाई तो वह सलमान की बदौलत थी।
इस बार जैकलीन पर मेहरबान हैं सल्लू
सलमान की फिलहाल मेहरबानी पूर्व मिस श्रीलंका जैकलीन पर दिखाई दे रही है। फिल्म किक में जैकलीन उनके साथ थीं। बताया जा रहा है कि दोनों एक बार फिर एक नई फिल्म में साथ दिखाई देंगे।
याद हो कि किक की अपार सफलता के बाद जैकलीन के हाथ बॉलीवुड के कई बड़े प्रोजेक्ट आ गए हैं। सलमान के साथ उनकी गहरी दोस्ती भी हो गई है। ऐसे में सल्लू जैकलीन को कई बिग प्रोजेक्ट भी दिलवा रहे हैं।