फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिटिया के बाप बनने चाहते हैं सलमान

Sat, 05 Oct 2013 04:28 PM IST
अमर उजाला,मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
सलमान खान कभी अपनी शादी की बात तो नहीं करते, लेकिन अपने बाप बनने के बारे में उनके विचार एकदम साफ हैं। उनका कहना है -  आई वॉन्ट अ गर्ल चाइल्ड।
विज्ञापन

एक अवेयरनेस प्रोग्राम में सलमान खान ने कहा कि बेटों से अच्छी बेटियां होती हैं। अगर कभी उनकी शादी होती है, तो वे चाहेंगे कि उनकी बेटी हो।
सलमान ने अपने घर का हवाला देते हुए कहा कि उनकी दोनों बहनें अलवीरा और अर्पिता माता पिता का तीनों बेटों से ज्यादा खयाल रखती हैं। यह एक हकीकत है।
यही वजह है कि माता पिता को अपनी बेटियों और हम भाइयों को अपनी बहनों पर गर्व है। सलमान ने उस प्रवृत्ति का पूरी तरह निषेध किया, जिसमें लड़कियों को कमतर समझा जाता है।
विज्ञापन

सलमान ने यह भी कहा कि कितनी शर्म की बात है कि आज भी लड़कियों को गर्भ में ही मार दिया जाता है।
लड़कों और लड़कियों के जन्म के भारी अंतर की स्थिति पर भी सुपरस्टार ने खेद जताया। सलमान ने लोगों को चेताते हुए आगे कहा कि यह अंतर बढ़ता गया, तो समाज में भारी विषमता आ जाएगी और यह एक विकट स्थिति होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें