सलमान खान इन दिनों खुद को काफी वक्त दे रहे हैं। पिछले दिनों परिवार के साथ क्रिकेट मैच खेलने पहुंचे सलमान अब अपना कीमती वक्त इमेजिका पार्क में बिताकर आए लौट आए हैं।
सलमान खान मस्ती करने का कोई भी मौका नहीं गंवाते। सो, वह मौका मिलते ही मुंबई-पुणे हाइवे पर खोपोली नामक स्थान पर बने भव्य थीम पार्क इमेजिका पहुंच गये। सलमान खान को उनके कई बॉलीवुड फ्रेंड्स ने इस बात की जानकारी दी थी कि इमेजिका बेहतरीन पार्क है।
खासतौर से करन जौहर ने जमकर इस पार्क की तारीफ की थी। सो, सलमान खान को जब इमेजिका पार्क के प्रमुख मनमोहन शेट्टी का निमंत्रण मिला तो वह बिना वक्त जाया किये वहां जा पहुंचे।
सलमान ने कहा कि इस पार्क में आकर उन्हें अपने बचपन की याद आ रही है, जब वह हमेशा राइडस पर बैठा करते थे। सलमान ने इमेजिका पार्क के 180 स्वींग स्क्रीमिंग मशीन पर बैठने के बाद कहा कि उन्होंने ऐसा एक्सपीरियंस पहले कभी नहीं किया था।
सलमान को पार्क काफी पसंद आया और उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर भी इस पार्क की जम कर तारीफ की है। सलमान के साथ उन्हें कंपनी देने के लिए अस्मित पटेल भी उनके साथ थे।
क्या है इमेजिका पार्क
इमेजिका भारत का पहला एंटरटेनमेंट थीम पार्क है। यहां लोग थीम बेस मनोरंजन कर सकते है। यह पार्क मल्टीप्लेक्स कंपनी एडलैब और मनमोहन शेट्टी द्वारा मिलकर बनाया गया है। इस पार्क को इसी अप्रैल से लोगों के लिए शुरू किया गया है।
इस पार्क में अलग-अलग विषय की एक साथ कई फिल्में चला करती हैं। लोग अपनी ईच्छा से उन फिल्मों को देख सकते हैं। वीकेंड पर इस पार्क में जाने की कीमत 15 हजार रूपए है। मनोरंजन के अलावा यहां खाने-पीने की भी लंबी रेंज है। आम लोगों के लिए यह पार्क 18 अप्रैल से शुरू किया जा चुका है।