फैंस को सलमान खान ने दिए ऑटाेग्राफ
इसी इवेंट से सलमान खान के कुछ और वीडियो, फोटो भी वायरल हुए। जिसमें फैंस उन्हें देखकर काफी खुश हैं। सलमान खान ने भी फैंस को ऑटाेग्राफ दिए, उनके साथ क्वालिटी टाइम भी गुजारा।
फिल्म 'बैटल ऑफ गलवां' को लेकर भी चर्चा में सलमान खान?
इन दिनों फिल्म 'बैटल ऑफ गलवां' को लेकर भी सलमान खान चर्चा में हैं। इसकी कहानी भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच गलवां घाटी पर हुए संघर्ष पर आधारित है। यह फिल्म 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में सलमान खान के अलावा चित्रांगदा सिंह भी नजर आएंगी। फिल्म को अपूर्व लाखिया ने निर्देशित किया है।