सार
Salman Khan Viral Pictures: सलमान खान के पिता सलीम खान इन दिनों हॉस्पिटल में भर्ती हैं। पहले से उनकी तबीयत बेहतर है। इसी बीच सलमान खान के कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिसमें वह ‘बैटल ऑफ गलवां’ फिल्म के सेट पर नजर आए।
फिल्म 'बैटल ऑफ गलवां' के सेट पर सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान इन दिनों मुश्किल वक्त से गुजर रहे हैं, उनके पिता सलीम खान की तबीयत पिछले दिनों खराब हुई। अभी तक वह हॉस्पिटल में हैं। कई बार सलमान खान को हॉस्पिटल के चक्कर लगाते हुए देखा जा सकता है। लेकिन इसी बीच वह अपने काम को लेकर भी समर्पित नजर आ रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें सामने आईं, जिन्हें ‘बैटल ऑफ गलवां’ के सेट का बताया जा रहा है। कई फैंस के साथ सलमान खान फोटो में नजर आ रहे हैं, वह इन तस्वीरों में मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं। देखें सलमान खान की वायरल तस्वीरें।