सलमान खान के काफी प्रशंसक फर्जी नाम से अकाउंट चला रहे हैं। जिससे सलमान को परेशानी है। फर्जी नाम से चल रहे इन अकाउंट से काफी गाली-गलौच और भद्दे कमेंट होते हैं।
दरअसल सलमान को तो कोई भद्दा कमेंट नहीं करता है लेकिन उनके पक्ष में दूसरे कलाकारों के खिलाफ काफी गंदी भाषा का इस्तेमाल होता है। उनके प्रशंसक ऐसा सलमान के लिए हमदर्दी दिखाने के लिए करते हैं।
प्रशंसको की इसी हरकत से सलमान खान आजकल नाराज हैं और उन्होने कड़े तेवर दिखाते हुए प्रशंसको से ऐसा ना करने को कहा है।