सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म 'मातृभूमि' को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच इस फिल्म का नया गाना 'जय हिंद' रिलीज हुआ है। समीर अंजान की कलम से निकले इस गाने को स्टेबिन बेन ने अपनी सुरीली आवाज दी है। हिमेश रेशमिया ने अपने म्यूजिक से इसे सजाया है।
जय हिंद
- फोटो : सोशल मीडिया
सलमान ने शेयर किया वीडियो
इंस्टाग्राम पर इस गाने को शेयर करते हुए सलमान खान ने लिखा 'अपनी मातृभूमि के प्रति प्रेम, सम्मान और देशभक्ति दिखाने के लिए 365 दिनों में से केवल 2 दिन काफी नहीं हैं। साल भर होना मंगता है दोस्त। ये रहा आपके लिए जय हिंद का लिरिकल कट। उम्मीद है आपको पसंद आएगा। अगर नहीं, तो हिमेश और स्टेबिन का इंस्टा या एक्स हैंडल तो होगा ही, है ना?'
कैसा है विजुअल?
गाने में सलमान खान नजर आ रहे हैं। वह काफी जोशीले अंदाज में हैं। वह भारतीय जवान की वर्दी में हैं। गाने के विजुअल देशभक्ति का जोश जगाते हैं। गाने के बोल और संगीत भी दिल को छूने वाला है।
फिल्म 'मातृभूमि'
- फोटो : X
फिल्म ‘मातृभूमि’ के बारे में जानकारी
- सलमान खान अभिनीत इस फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है।
- इसे सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले सलमा खान ने प्रोड्यूस किया है।
- इसमें चित्रांगदा सिंह ने भी अहम भूमिका निभाई है।
- बता दें कि पहले इस फिल्म का नाम ‘बैटल ऑफ गलवां’ था, जिसे इस साल की शुरुआत में बदलकर ‘मातृभूमि’ कर दिया गया।
- देखना दिलचस्प होगा कि कलेक्शन के मामले में 'मातृभूमि' कैसा प्रदर्शन करती है?