फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जय हिंद: रिलीज हुआ 'मातृभूमि' का नया गाना, जोशीले अंदाज में दिखे सलमान खान; हिमेश के म्यूजिक ने डाली जान

Tue, 20 Oct 2026 07:40 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Jai Hind Song: सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'जय हिंद' रिलीज हुआ है। जानिए इस गाने को किसने आवाज दी है और इसके लेखक कौन हैं? 
 
विज्ञापन
जय हिंद - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म 'मातृभूमि' को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच इस फिल्म का नया गाना 'जय हिंद' रिलीज हुआ है। समीर अंजान की कलम से निकले इस गाने को स्टेबिन बेन ने अपनी सुरीली आवाज दी है। हिमेश रेशमिया ने अपने म्यूजिक से इसे सजाया है।
विज्ञापन

Trending Videos

जय हिंद - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान ने शेयर किया वीडियो
इंस्टाग्राम पर इस गाने को शेयर करते हुए सलमान खान ने लिखा 'अपनी मातृभूमि के प्रति प्रेम, सम्मान और देशभक्ति दिखाने के लिए 365 दिनों में से केवल 2 दिन काफी नहीं हैं। साल भर होना मंगता है दोस्त। ये रहा आपके लिए जय हिंद का लिरिकल कट। उम्मीद है आपको पसंद आएगा। अगर नहीं, तो हिमेश और स्टेबिन का इंस्टा या एक्स हैंडल तो होगा ही, है ना?'

सलमान खान: टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद पहली बार बाहर निकले सुपरस्टार, लोगों के दावों का दिया तगड़ा जवाब

कैसा है विजुअल?
गाने में सलमान खान नजर आ रहे हैं। वह काफी जोशीले अंदाज में हैं। वह भारतीय जवान की वर्दी में हैं। गाने के विजुअल देशभक्ति का जोश जगाते हैं। गाने के बोल और संगीत भी दिल को छूने वाला है।
विज्ञापन

फिल्म 'मातृभूमि' - फोटो : X
फिल्म ‘मातृभूमि’ के बारे में जानकारी
  • सलमान खान अभिनीत इस फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है। 
  • इसे सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले सलमा खान ने प्रोड्यूस किया है। 
  • इसमें चित्रांगदा सिंह ने भी अहम भूमिका निभाई है। 
  • बता दें कि पहले इस फिल्म का नाम ‘बैटल ऑफ गलवां’ था, जिसे इस साल की शुरुआत में बदलकर ‘मातृभूमि’ कर दिया गया। 
  • देखना दिलचस्प होगा कि कलेक्शन के मामले में 'मातृभूमि' कैसा प्रदर्शन करती है?
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें