हॉस्पिटल नहीं साझा कर पाएगा हेल्थ अपडेट
सूत्र के अनुसार, ‘सलमान और उनका परिवार डॉक्टर के पब्लिक स्टेटमेंट से नाखुश थे। परिवार ने हॉस्पिटल अथॉरिटी को साफ-साफ बता दिया है कि वे आगे कोई और जानकारी नहीं बताना चाहते हैं। माना सलीम खान की सेहत के बारे शुभचिंतक और फैंस जानना चाहते हैं लेकिन मेडिकल जानकारी एक कॉन्फिडेंशियल मामला है। सलमान खान का परिवार, सलीम खान की हालत को लेकर किसी भी तरह की फालतू की अटकलों से बचना चाहता है।’
पिछले हेल्थ अपडेट में डॉक्टर्स ने क्या कहा था?
सलीम खान की देखभाल कर रहे डॉक्टर जमील पारकर ने बुधवार को अमर उजाला को बताया, ‘उनको (सलीम खान) मामूली ब्रेन हैमरेज हुआ था, जिसमें सर्जरी की जरूरत नहीं होती है। उन पर डीएसए (Digital Subtraction Angiography) की प्रकिया की गई, लेकिन इसे सर्जरी नहीं कहेंगे। उनको आईसीयू में रखा गया है। पहले उन्हें डिस्चार्ज करने की बात कही गई थी, लेकिन जब उनको थोड़ा आराम हो जाएगा तब इस बारे में फैसला लिया जाएगा। फिलहाल वो वेंटिलेटर पर हैं, लेकिन रिकवर कर रहे हैं। उम्मीद है कि कल उन्हें वेंटिलेटर से हटाया जा सकता है। हालांकि, अधिक उम्र होने के चलते रिकवरी थोड़ी स्लो है।’